हत्थे चढ़ा फरार बदमाश, अलग से तुड़वा ली टांग, पुलिस ने महज 50 पैसे रखा था इनाम

इंदौर पुलिस ने बुधवार को चर्चित अनिल दीक्षित हत्याकांड केस के गवाह को धमकाने के मामले में फरार चल रहे आरोपी बिट्टू गौड़ को दबोच लिया. आरोपी पर इंदौर पुलिस ने महज 50 पैसे का इनाम रखा था. इससे पहले, पुलिस ने गवाह को धमकाने के मामले में एक आरोपी रोहन सागर को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है और अब दोनों जेल में पहुंच चुके हैं.

चर्चित अनिल दीक्षित मर्डर केस के गवाह को धमकाने के आरोपी बिट्टू दो साल से गौड़ फरार चल रहा था. आरोपी पुलिस से बचने के चक्कर में अपना पैर भी तुड़वा लिया. पुलिस के मुताबिक आरोपी बालकनी से कूद कर भाग रहा था और गिर गया, जिससे उसका एक पैर में फ्रैक्चर हो गया.

गवाह को धमकाने में एक आरोपी को पहले गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस
रिपोर्ट के मुताबिक पिछले महीने कंडिलपुरा निवासी ममता यादव की शिकायत पर पुलिस ने अनिल दीक्षित मर्डर केस में गवाह को धमकाने के आरोप में जिंसी डिपो निवासी रोहन सागर और बिट्टू गौड़ निवासी कृष्णबाग कॉलोनी को धमकाने सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया था.

चर्चित अनिल दीक्षित हत्याकांड के गवाह को धमकाने का आरोप
करीब 2 साल पहले जुलाई 2022 में हीरा नगर थाना क्षेत्र में अनिल दीक्षित हत्याकांड हुआ था, जिसमें पुलिस ने शानू सागर और दुर्लभ कश्यप गैंग के आरोपी चयन सीके को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. ममता यादव के मुताबिक केस में उनका बेटा विक्रांत गवाह है, लेकिन रोहन सागर और बिट्टू गौड़ ने गवाही नहीं देने की धमकी दी थी.

मामले में पुलिस ने आरोपी रोहन सागर को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भिजवा दिया था, लेकिन बिट्टू गौड़ फरार चल रहा था. पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 50 पैसे का इनाम घोषित किया था. कल पुलिस ने उसे गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित एक घर पर दबिश देकर उसे दबोच लिया.
पुलिस से बचने के चक्कर में बालकनी से कूद गया आरोपी
मामले पर डीसीपी विनोद कुमार मीणा ने बताया कि आरोपी बिट्टू गौड़ पुलिस से बचने के चक्कर में मकान की बालकनी से कूद गया था, जिसके कारण उसका एक पैर फ्रैक्चर हो गया. डीएसपी ने बताया कि बुधवार देर रात मल्हारगंज पुलिस बिट्टू को इलाज और मेडिकल के लिए एमवाय अस्पताल लेकर पहुंची थी.

क्यों रखती है पुलिस अपराधी पर 50 पैसे का इनाम?
माना जाता है कि इनाम के चक्कर में कोई भी बदमाश को पकड़ने का काम नहीं करता है. पुलिस का मानना है कि बड़ी राशि वाले इनाम रखने से बदमाश रुतबा जमाने में कामयाब हो जाते हैं, इसलिए बदमाशों को उनकी औकात बताने के लिए 50 पैसे राशि वाली इनाम की शुरूआत की गई है ताकि बदमाशों को उनकी औकात बताई जा सके.

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!