पधारो म्हारा देश : इंदौर में अतिथियों को अपने घरों में ठहराने की अनूठी पहल

इंदौर :प्रवासी भारतीय सम्मेलन के दौरान इंदौर आने वाले अतिथियों को अपने घरों में ठहराकर अतिथि देवो भव: की परंपरा निर्वहन की तैयारी इंदौर में की जा रही है।  बैठक में सभी की राय आयी कि इंदौर में आने वाले अतिथियों को एक आत्मीय आतिथ्य मिल सके, इसके लिए उन्हें अपने घरों में ठहराने की भी पहल की जाए। इस संबंध में इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा और सीईओ आर.पी. अहिरवार घरों के चयन और आगामी रूपरेखा के लिए समन्वय का कार्य करेंगे।
बैठक में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि प्रवासी भारतीय सम्मेलन के आयोजन के लिये इंदौर आतुर है और अतिथि देवो भव: के भाव से तैयार है। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में आने वाले अतिथियों को पारिवारिक माहौल दिया जायेगा। अतिथियों को घरों में ठहराने की पहल की जा रही है, जो अपनेआप में एक अनूठा प्रयास है। अतिथियों को घर जैसा पारिवारिक माहौल देने के लिये घर चिन्हित किये जा रहे। इन घरों में अतिथियों की सुविधा अनुसार सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जायेंगी। यह प्रयास किया जायेगा कि अतिथियों को किसी प्रकार की समस्या नहीं हो। वे जब यहां ये वापस जाये तो इंदौर के सेवा भाव को कभी भूल न पाये। इंदौर के नागरिकों की सक्रिय सहभागिता और प्रशासन तथा जनप्रतिनिधियों के समन्वय से हम इस आयोजन को अविस्मरणीय बनाएंगे।
गौरव रणदीवे ने कहा कि प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिये मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान की मंशानुसार अतिथियों को होम स्टे कराने की पहल की जा रही है। उन्होंने कहा कि इंदौर के स्वभाव में आतिथ्य भाव है। निश्चित तौर पर इंदौर अतिथियों को परिवारभाव का अनुभव करायेगा। जो अतिथि स्वैच्छा से घरों में रहना चाहेंगे उन्हें घरों में पारिवारिक माहौल में ठहराया जायेगा। हम परिवार भाव से सभी का स्वागत और अभिनंदन करेंगे। अतिथि जैसा चाहेंगे वैसी उनकी सेवा की जायेगी। मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में इंदौर अतिथियों के स्वागत के लिये पलख पावड़े बिछाकर आतुर है।

रेसीडेंसी कोठी में सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, गौरव रणदीवे और संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने इस संबंध में बैठकर चर्चा की। सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्रीजी की मंशा है कि यह आयोजन इंदौर के नागरिकों की सक्रिय सहभागिता से संपन्न हो। इसी के अनुरूप यह पहल सामने आयी है। बैठक में इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आर पी अहिरवार एवं समाज के अन्य वर्गों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!