इंदौर।भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद वीड़ी शर्मा एवं क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल के महापौर सचिवालय में आगमन पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आत्मीय अभिनंदन एवं सप्रेम भेंट कर समसामयिक विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर लोकेंद्र पाराशर , रमेश मेंदोला, गौरव रणदिवे , राजेश सोनकर , मधु वर्मा , दीपक जैन टीनू सहित भाजपा परिवारजनों की गौरवमयी उपस्थिति रही।










