‘मैं भी झोला धारी’ अभियान में जब कलेक्टर ने भी दिखाया अपना हुनर

इन्दौर, स्वच्छता में नई छलांग लगाने के बाद इंदौर अब प्लास्टिक मुक्त होने की ओर अग्रसर है। शहर में इन दिनों ‘मै भी झोला धारी’ अभियान चल रहा है और उसे प्रोत्साहित करने के लिए खुद कलेक्टर मनीष सिंह ने सिलाई मशीन पर अपना हुनर दिखाया। वही इंदौर कमिश्नर और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डाक्टर पवन शर्मा ने भी सिलाई मशीन पर कपड़े का थैला बनाया और पालीथीन की जगह कपड़े का थैले का उपयोग करने का संकल्प लिया।इंदौर के लोगों ने स्वच्छता के क्षेत्र में पांचवीं बार नंबर बनाकर यह बता दिया है कि वे जो ठान लेते हैं, करके दिखाते हैं। सफाई में देश का सिरमौर बना इंदौर अब एक और नया कीर्तिमान बनाने जा रहा है। दरअसल इंदौर शहर को प्लास्टिक मुक्त करने की कवायद चल रही है और इसके लिए लोगों से प्लास्टिक के बजाय कपड़े के झोले इस्तेमाल करने की बात कही जा रही है। जगह-जगह शासन प्रशासन के सहयोग से स्थानीय स्वयंसेवी संस्थाएं इस कार्य को कर रही है। सोमवार को ऐसे ही एक अभियान में खुद कलेक्टर मनीष सिंह पहुंचे और सिलाई मशीन पर जा बैठे। उन्होंने बिल्कुल किसी पारंगत व्यक्ति की तरह कपड़े का थैला सिलकर भी दिखा दिया। साहब, यही जज्बा चाहिए। जब जिले का सबसे बड़ा अधिकारी किसी काम के लिए लोगों को इस तरह से प्रेरित कर रहा है तो स्वाभाविक सी बात है आम आदमी तो प्रेरित हो जाएगा और जज्बा भी आएगा कि हम क्यों नहीं कर सकते।

पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए इंदौर शहर में ‘मै भी झोला धारी’अभियान 13 दिसंबर से शुरू किया गया है और इस अभियान का यही भाव है कि सड़कों को प्लास्टिक मुक्त कर कपड़ों के झोलों को एक बार फिर बाजार में लाया जाए। इंदौर नगर निगम के इस नवाचार में जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ आम आदमी बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। झोला अपनाने के लिए बाकायदा एक गाने की लॉन्चिंग भी की गई है।

प्रतिभा पाल,नगर निगम कमिश्नर इंदौर

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!