इंदौर में बेकाबू कोरोना, 24 घंटे में 110 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 400 पार

इंदौर, मध्य प्रदेश का हॉटस्पाट बन चुके इंदौर में एक बार फिर कोरोना वायरस ने आतंक मचाना शुरू कर दिया है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को कोरोना संक्रमण के 110 नए केस सामने आए है जिसके बाद अब इंदौर में 438 मरीजो की कोरोना से जंग जारी है।206 दिन बाद यह पहला मौका है जब पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा तीन अंकों में आया है। इससे पहले 10 जून 2021 को 117 मरीज मिले थे।इंदौर में तेजी से बढ़ रहे आंकड़ों ने टेंशन बढ़ा दी है, जो कहीं ना कहीं तीसरी लहर के संकेत है।दरअसल, कोविड – 19 पहली और दूसरी लहर के दौरान हॉट स्पॉट रह चुके इंदौर में कोरोना की तीसरी लहर का कोहराम जारी है। दिसम्बर माह में कुल 472 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए थे तो वही नए साल के शुरुआती दो दिनों में ही कोरोना के 190 पॉजिटिव सामने आए है।तीसरी लहर का ही असर है कि हर रोज मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है रविवार को तो इंदौर में 110 संक्रमित सामने आए है जिसके बाद कुल 438 लोगो का इलाज होम आइसोलेशन और कोविड अस्पतालो में जारी है। इंदौर में कोरोना के नए वेरियंट ओमिक्रोन के अटैक के बाद मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जिसकी एक बडी वजह लोगो की लापरवाही के रूप में भी सामने आ रही है।प्रशासन की तमाम अपील के बावजूद लोग मास्क धारण नही कर रहे है, वही सोशल डिस्टेंसिंग के पालन की बात तो दूर की रह गई है।इधर, कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए प्रशासन और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने खंडवा रोड़ स्थित 750 बेड के कोविड केयर सेंटर को शुरू कर दिया है। वही स्थिति ज्यादा न बिगड़े इस लिहाज से लोगो से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। माना जा रहा है कोरोना के शतक के बाद प्रशासन जल्द कड़े निर्णय लेकर कुछ प्रतिबंध लागू कर सकता है। फिलहाल, इंदौर कोरोना की रडार पर है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!