इंदौर में कोरोना ब्लास्ट, 137 नए पॉजिटिव, 1 की मौत, कलेक्टर ने जारी किए ये निर्देश

इंदौर:नए साल 2022 की शुरुआत से ही मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना ने अपनी चाल बदलकर संक्रमण की रफ्तार तेज कर दी है। जिस गति एक्टिव मरीजो की संख्या बढ़ रही है और संक्रमण की दर बढ़ रही है, उस लिहाज से इंदौर अब लॉक डाउन के मुहाने पर आ खड़ा हुआ है। हालांकि, लॉक डाउन को लेकर फिलहाल कोई विचार प्रशासन ने नही किया है, लेकिन कुछ प्रतिबंध जरूर लगाएं जा सकते है, जिसकी पुष्टि सोमवार को इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने की है।जहां इंदौर में टीनएजर्स को वैक्सीनेट करने की शुरुआत हो गई है और पहले दिन 52 हजार बच्चो का टीकाकरण किया गया है वही दूसरी ओर कोरोना के रिकॉर्ड आंकड़े भी सामने आए है। साल के शुरुआती दौर में एक मरीज की मौत भी हो चुकी है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार रात को जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक इंदौर में 137 नए पॉजिटिव केस सामने आए है। वही एक व्यक्ति ने कोरोना के कारण अपनी जान गंवा दी है।

इतना ही नही इंदौर में एक्टिव मरीजो की संख्या 550 तक जा पहुंची है। जिनका इलाज जारी है। इधर, प्रशासन भी संक्रमण की तेज रफ्तार के चलते लोगो से अपील कर रहा है कि वो मास्क लगाए और भीड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह भी दे रहा है। इधर, कोरोना की रफ्तार को देखते हुए कोविड के लिए निर्धारित 50 अस्पतालो में इलाज शुरू हो गया है। वही इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने कोरोना संक्रमण की बढ़ती दर को देखते हुए शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में आने वाले 51 फीवर क्लिनिक को तैयार रहने के आदेश दिये है वही नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वो लगातार फीवर क्लिनिक की मॉनिटरिंग करें।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!