पंजाब में चन्नी नहीं, सिद्धू की चलती! DGP पद से हटे इकबाल

चंडीगढ़. पंजाब में गुरुवार को पुलिस महानिदेशक (DGP) बदले गए हैं. पंजाब सरकार ने इकबाल प्रीत सिंह सहोता की जगह अब सिद्धार्थ चटोपाध्‍याय को राज्‍य का नया पुलिस प्रमुख बनाया गया है. कहा जा रहा है कि राज्‍य सरकार ने यह फैसला पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के दबाव में लिया है. सिद्धू को शुरू से ही सहोता को लेकर आपत्ति थी. सहोता की नियुक्ति के बाद से ही सिद्धू उनको हटाए जाने का दबाव बना रहे थे.

कहा जा रहा है कि सिद्धार्थ चटोपाध्‍याय नवजोत सिंह सिद्धू की पहली पसंद थे. लेकिन चरणजीत सिंह चन्‍नी की सरकार ने इकबाल प्रीत सिंह सहोता को कार्यकारी डीजीपी का पद दे दिया था. सहोता को चन्‍नी सरकार ने डीजीपी का अतिरिक्‍त प्रभार दिया था. वहीं कुछ दिनों पहले सिद्धू ने सहोता पर आरोप लगाया था कि उन्‍होंने बेअदबी मामले में दो युवा सिखों को फंसा दिया था और बादल परिवार के लोगों को क्‍लीन चिट दे दी है. बता दें कि सहोता बेअदबी मामले की जांच के लिए बनी एसआईटी में थे.
सहोता फरीदकोट में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की घटनाओं की जांच के लिए तत्कालीन अकाली सरकार द्वारा 2015 में गठित एक विशेष जांच दल के प्रमुख थे. पंजाब की चन्‍नी सरकार ने नए डीजीपी की नियुक्ति के लिए यूपीएससी को अधिकारियों के नामों की सूची भेजी थी.इस सूची में इकबाल प्रीत सिंह सहोता का नाम भी था. नवजोत सिंह सिद्धू चाहते थे कि सहोता की जगह चटोपाध्याय को पुलिस विभाग की कमान सौंपी जाए. चटोपाध्‍याय 2007 से 2012 के बीच बादल परिवार के वित्तीय कारोबार की जांच कर चुके हैं. चटोपाध्याय विजिलेंस विभाग के निदेशक भी रह चुके हैं. बता दें कि पंजाब समेत 5 राज्‍यों में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. कैप्‍टन अमरिंदर सिंह के कांग्रेस छोड़ देने के बाद से ही पंजाब की राजनीति में काफी गहमागहमी का माहौल चल रहा है.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!