वक्फ संशोधन विधेयक पास होते ही विरोध शुरू, ग्वालियर में सड़क पर उतरे मुसलमान

वक्फ संशोधन बिल 2025 लोकसभा में पास होने के बाद गुरुवार को राज्यसभा में भी पास हो गया. अब इसे राष्ट्रपति के पास भेजा गया है, जहां मुहर लगते ही यह बिल एक्ट बन जाएगा. हालांकि, इस बिल के पास होते ही मुसलमानों के बीच आक्रोश नजर आने लगा है.

इसी कड़ी में शुक्रवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समाज ने बिल का विरोध किया. इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने ब्लैक रिबन और वक्फ संशोधन विधेयक रिजेक्ट के पोस्टर लेकर विरोध किया. वक्फ संशोधन बिल को लेकर ये विरोध शहर की AG आफिस मस्जिद और घोसीपुरा मस्जिद के बाहर हुआ.

वक्फ की संपत्तियों को खत्म करने वाला कानून
इस दौरान मुस्लिम समाज की ओर से मुफ्ती मोहम्मद इसहाक कासमी ने कहा कि वक्फ संशोधित बिल एक काला कानून है. ये विधेयक मुसलमानों के पक्ष में बिल्कुल नहीं है. यह मुसलमानों को परेशान करने वाला और वक्फ की संपत्तियों को खत्म करने वाला कानून है. हम इसका विरोध करते रहेंगे.

इस मौके पर मुसलमानों ने वक्फ बोर्ड में गैर मुस्लिमों की एंट्री का विरोध करते हुए कहा कि हम इसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि वक्फ की संपत्ति केवल अल्लाह की है, क्या काशी विश्वनाथ, जगन्नाथ मंदिर, राम मंदिर बोर्ड में मुस्लिम की एंट्री हो सकती है. इसका जवाब है न, हम भी कहते हैं कि होना भी नहीं चाहिए, तो गैर मुस्लिमों की एंट्री क्यों की जा रही है, ये गलत है.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!