आज देहरादून में चुनावी हुंकार भरेंगे राहुल गांधी, परेड ग्राउंड में जनसभा को करेंगे संबोधित

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 का चुनावी शखंनाद करने आज (16 दिसंबर) राहुल गांधी देहरादून आ रहे हैं. राहुल गांधी देहरादून के परेड ग्राउंड में कांग्रेस की चुनावी रैली को संबोधित करेंगे.

कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी दोपहर बाद 12.30 बजे देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे. यहां से वे सीधे कार्यक्रम स्थल परेड ग्राउंड पहुंचे. परेड ग्राउंड में सबसे पहले राहुल गांधी शहीद सीडीएस बिपिन रावत को श्रद्धांजलि देंगे. वहीं 1971 की जंग में शहीद हुए जवानों के परिजनों को सम्मानित भी करेंगे. मंच पर करीब 60 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी.

राहुल गांधी की रैली को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियों पूरी कर ली है. आज की रैली में राहुल गांधी केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोलेंगे. राहुल गांधी के दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं.

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव बल्लभ ने कहा कि 16 दिसंबर 1971 का यह वह दिन था, जब कांग्रेस के नेतृत्व में वीर सैनिकों और रणबांकुरों ने दुनिया का भूगोल बदला था. इस की 50वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है. ऐसे में उन शहीदों को नमन करने और रणबांकुरों को सम्मानित करने के लिए राहुल गांधी देहरादून आ रहे हैं. नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने दावा किया कि राहुल गांधी की रैली में करीब 50 हजार लोगों की भीड़ एकत्र होगी.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!