हजयात्रा के लिए आयु सीमा का बंधन समाप्त

भोपाल । हजयात्रा पर जाने के लिए आयु सीमा बंधन समाप्त कर दिया गया। अब हर आयुवर्ग के हजयात्रा के उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। इस संबंध में सेंट्रल हज कमेटी ने सकुर्लर जारी किया है। 70 साल से अधिक उम्र वालों को हजयात्रा के चुनाव में आरक्षण दिया गया है। सऊदी अरब ने हजयात्रियों की एज लिमिट के नियम को समाप्त कर दिया है। पहले 18 से 65 की उम्रवालों को ही हजयात्रा की अनुमति थी। अब ये आयुसीमा बढ़ गई है। सकुर्लर के तहत इसी साल से यह नियम लागू हो गए हैं। यानि अब सभी उम्र के लोग आवेदन कर सकेंगे। यात्रा पर जाने केवल उन लोगों को पात्रता होगी जो कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज पूरी कर चुके हो। वैक्सीन लगवाने का प्रमाणपत्र भी होना जरूरी है।
ऑनलाइन एप से कर सकते हैं आवेदन
हज कमेटी के एप के जरिए भी आवेदन लिए जा रहे हैं। अब तक प्रदेश से करीब दो हजार आवेदन ही जमा हो पाए है। कई जिले एसे हैं जहां से कोई आवेदन कमेटी को नहीं मिला। अब यात्रा के उम्मीदवारों की संख्या बढ़ सकती है।
कोरोना के चलते लगी थी पाबंदी
कोरोना संक्रमण के चलते दो साल से हजयात्रा पर कोई नहीं जा सका। हजयात्रा में उम्र का बंधन लगाया गया था जो अब हटा लिया गया है। सीईओ हज कमेटी यासिर अराफात ने बताया कि सेंट्रल हज कमेटी से आए सर्कुलर के तहत उम्र की पाबंदी हट गई है। हजयात्रा के लिए अब सभी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन प्रक्रिया है। स्टेट हज कमेटी ने इंतजाम भी किए हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!