टंट्या भील बलिदान दिवस; प्रभारी मंत्री ने लिया जायजा

कांग्रेस पर तंज; ममता ने सही कहा है अब न बुआ साथ है न बबुआ न ही दीदी

इंदौर: वनवासी समाज के अमर क्रांतिकारी टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर 4 दिसम्बर को नेहरू स्टेडियम में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर प्रदेश के गृह मंत्री व प्रभारी मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा शुक्रवार को तैयारियां का जायजा लिया। उन्होंने मंत्री तुलसी सिलावट व नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे के साथ मैदानी स्थिति जानी। इसके साथ इंदौर की जनता से प्रार्थना की कि हम आधे दिन के लिए आधे हिस्से के मार्गों का ट्रैफिक डायवर्ट कर रहे हैं क्योंकि कार्यक्रम काफी भव्य है। वे इस मौके पर कांग्रेस पर तंज कसना नहीं भूले। ममता द्वारा UPA नामक चीज नहीं बची है, के बयान पर कहा कि ममता ने सही कहा है कि अब न बुआ साथ है और न बबुआ साथ है और न दीदी साथ है। कपिल सिब्बल ने कहा कि आत्मा ही साथ बची है तो आत्मा भी अब बहुत जल्दी प्रेतात्मा बनेगी।

डॉ. मिश्रा ने कार्यक्रम स्थल को पातालपानी से नेहरू स्टेडियम में करने को लेकर कहा कि पुराने समय में एक कहावत हुआ करती थी कि बादल और बादशाहों का क्या भरोसा, क्या पता कब बरसे? उसमें से बादल के कारणों से पातालपानी में पार्किंग का स्थल ज्यादा खराब हुआ इसलिए मुख्य कार्यक्रम स्टेडियम में रखा है। 1 लाख लोगों की व्यवस्था की गई है। पार्किंग भी इस तरह की है कि किसी को भी एक-डेढ़ किलोमीटर से ज्यादा नहीं चलना पड़ेगा। कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान 4 दिसम्बर को पहले पातालपानी जाएंगे। वहां वे मंदिर जाएंगे और प्रतिमा का अनावरण होगा। उसके बाद स्टेडियम आएंगे।

कांग्रेस के आदिवासी वोट बैंक के आरोप को लेकर डॉ. मिश्रा ने कहा कि अभी तो कोई चुनाव नहीं है, वोट कहां से आ गए? हां, वोट बैंक की राजनीति कांग्रेस जरूर करती है। कांग्रेसी तो जनजाति भाइयों को वोट बैंक ही मानते रहे। हमारा तो शहीदों की स्मृति के लिए उत्सव चल रहा है जो प्रधानमंत्री ने लागू किया है। पहले जबलपुर में हुआ, फिर भोपाल में हुआ और अब इंदौर में हो रहा है। जहां तक चुनाव परिणाम का सवाल है पिछले महीने चार निपटे, उसके पहले 28 निपटे थे। सब ने 28 में भी हश्र देखा और 4 में भी देखा। जब भी चुनाव होते हैं तो उस दिन मतदान तक कांग्रेस कहती है कि कांग्रेस जीत रही है और मतदान के बाद कहना शुरू करते हैं कि इन्होंने प्रशासन की मशीनरी का दुरुपयोग किया, पैसों का किया, दारू का किया। इनकी स्क्रिप्ट पहले से लिखी हुई है।

इधर, कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर 300 से ज्यादा मजदूरों लगाया गया है। गुरुवार को दिनभर की बारिश के बाद रात को रुकी तो काम में और तेजी आई तथा मैदान को समतल किया जा रहा है। वैसे रात को कमिश्नर डॉ. पवन कुमार शर्मा, कलेक्टर मनीष सिंह व भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने नेहरू स्टेडियम जाकर तैयारियां देखी। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर 300 से ज्यादा मजदूरों लगाया गया है। गुरुवार को दिनभर की बारिश के बाद रात को रुकी तो काम में और तेजी आई तथा मैदान को समतल किया जा रहा है। वैसे रात को कमिश्नर डॉ. पवन कुमार शर्मा, कलेक्टर मनीष सिंह व भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने नेहरू स्टेडियम जाकर तैयारियां देखी।

12 बजे मुख्यमंत्री व राज्यपाल पातालपानी में करेंगे अनावरण

इधर, कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि 4 दिसम्बर को पातालपानी में दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, राज्यपाल मंगू भाई पटेल, गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, जनजाति कल्याण मंत्री मीना सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि टंट्या मामा स्मारक स्थल पर नवीन कांस्य प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचेंगे। इसके बाद अतिथियों द्वारा टंट्या मामा मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की जाएगी तथा मंदिर परिसर में पौधरोपण भी किया जाएगा। पातालपानी में ही मंचीय कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री वहां उपस्थित वनवासी बंधुओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद राज्यपाल इसके बाद दोनों सभी जनप्रतिनिधियों सहित इंदौर के नेहरू स्टेडियम पहुंचेंगे। यहां वे टंट्या मामा के जीवनकाल पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। फिर मुख्यमंत्री श्री चौहान टंट्या मामा गौरव कलश रथ एवं टंट्या मामा के वंशजों का कार्यक्रम में स्वागत करेंगे। नेहरू स्टेडियम में मुख्य कार्यक्रम के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!