उज्जैन में न एम्बुलेंस आई और ना डायल 100; प्रसूता बेटी को गोद में लेकर 100 मीटर दौड़ा पिता

उज्जैन में शुक्रवार को एक महिला ने रेलवे क्रॉसिंग पर बच्ची को जन्म दे दिया। कॉल करने के बाद भी उसे लेने उसके घर तक न तो एम्बुलेंस पहुंची और ना ही डायल 100। क्योंकि, गांव तक पक्की सड़क नहीं है। एक लोडिंग वाहन मिला, तो वह रेलवे क्रॉसिंग की दूसरी तरफ खड़ा हो गया। कीचड़ होने के कारण वह नहीं आ सका। बेटी की हालत बिगड़ती जा रही थी। ऐसे में पिता से बेटी का दर्द देखा नहीं गया। वह बेटी को गोद में लेकर 100 मीटर तक दौड़ा। उसे लोडिंग वाहन में लेटाया। पीछे से परिवार वाले नवजात को लेकर आए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां नवजात की हालत गंभीर बनी हुई है।

Neither the ambulance nor the dial 100 came, the relatives brought the  maternity to the hospital on the bed in the loading vehicle, the girl's  condition is critical. | न एम्बुलेंस आई

घटना शुक्रवार की है। उज्जैन से करीब 50 किमी दूर बड़नगर रोड पर तीन हजार से ज्यादा आबादी वाले गांव पीर झालर का मामला है। यहां राजस्थान के भीलगांव से राकेश और सावित्री ठाकुर के साथ उनकी बेटी पूजा भी मजदूरी करने आई है। उसका पति अनिल भी यहां खेतों में मजदूरी करता है।

पूजा को उसके पिता राकेश, पति अनिल और गांव कुछ लोग उसे रेलवे क्रॉसिंग की दूसरी ओर ला रहे थे, तभी पूजा को दर्द बढ़ गया। उसने वहीं बेटी को जन्म दे दिया। वहां से लोडिंग वाहन लेकर गुजर रहे कमल गोयल ने अपने वाहन में गांव से ही पलंग का इंतजाम किया। इधर, पूजा और नवजात की हालत खराब हो रही थी। पिता ने बेटी पूजा को गोद में उठाकर दौड़ लगा दी। प्रसूता व उसकी बेटी को लेकर बड़नगर के सरकारी अस्पताल लाए।

मां सावित्री ने बताया कि बेटी की हालत तो ठीक है, लेकिन नवजात बच्ची प्री-मैच्योर है। उसकी हालत नाजुक है। हम बड़नगर आए थे, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को उज्जैन के चरक अस्पताल रेफर कर दिया है।

  • सम्बंधित खबरे

    महाकाल मंदिर के दान पेटी ने उगला खजाना, सावन माह में भक्तों ने की इतने करोड़ रुपये की धन वर्षा

    मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर सावन मास में भक्तों के लिए संभवतः सर्वाधिक प्रिय रहा. यही वजह है कि इस पवित्र माह में देशभर से 85…

    महाकाल मंदिर में दान का आंकड़ा चार गुना बढ़ा:60 करोड़ पार, दो साल में 12.32 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे उज्जैन; बना नंबर-1 धार्मिक केंद्र

    उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। महाकाल लोक बनने के बाद मंदिर में दर्शन के लिए रोजाना डेढ़ से दो लाख भक्त पहुंच रहे…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!