मप्र में भोपाल बना कोरोना का हॉट स्पॉट

भोपाल । मप्र में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना के 15 नए केस सामने आए हैं। इनमें भोपाल में सबसे ज्यादा 8 पॉजिटिव शामिल हैं। लगातार छठवें दिन भोपाल में सर्वाधिक केस हैं। 6 दिन में मध्यप्रदेश में कुल 88 केस मिले। इनमें अकेले भोपाल के ही 54 मामले शामिल हैं। यानी 60 प्रतिशत से ज्यादा केस भोपाल में ही मिल रहे हैं। इससे चिंता बढ़ गई है। दूसरे नंबर पर इंदौर है। यहां पर 6 दिन में 22 केस सामने आ चुके हैं। वहीं ग्वालियर में 2, जबलपुर और शहडोल में 1-1 केस मिले हैं।
भोपाल कोरोना का बड़ा हॉटस्पॉट बन गया है। यहां हर दिन सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। 27 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच ही 54 केस मिल चुके हैं। इस कारण अब मास्क को लेकर सख्ती दिखाई जा रही है। कलेक्टर अविनाश लवानिया ने बिना मास्क के घूमने पर 500 रुपए तक जुर्माना लगाने को कहा है। शिवराज सिंह चौहान भी संक्रमितों के बढ़ते आंकड़ों पर चिंता जता चुके हैं। भोपाल के थोक किराना व्यापारियों ने बड़ा निर्णय लिया है। थोक किराना बाजार जुमेराती हनुमानगंज में ग्राहक को सामान खरीदने के लिए वैक्सीन के दोनों लगवाना जरूरी कर दिया है। इतना ही नहीं अब बिना मास्क नहीं मिलेगा प्रवेश भी नहीं मिलेगा।
प्रदेश में 58 हजार से ज्यादा टेस्ट
प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 58 हजार 161 कोरोना के टेस्ट किए गए। हालांकि, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने टेस्ट बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। 1 दिसंबर को उन्होंने यह संख्या 70 हजार तक करने को कहा था, लेकिन 2 दिन के बाद भी टेस्ट नहीं बढ़े हैं। गाइडलाइन के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब हर संक्रमित को होम आइसोलेशन के बजाय एडमिट ही कराया जा रहा है ताकि संक्रमण पर नियंत्रण हो सके।
प्रदेश में 134 एक्टिव केस
इधर, मध्यप्रदेश में एक्टिव केस भी बढ़ गए हैं। अब एक्टिव केस 134 हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 9 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रदेश में अब तक 7 लाख 93 हजार 205 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं। इनमें से 7 लाख 82 हजार 543 ठीक हो गए। कोरोना के कारण 10 हजार 528 लोग जान गंवा चुके हैं। प्रदेश में रिकवरी रेट 98.65 प्रतिशत है। वहीं, पॉजिटिविटी रेट 0.02 प्रतिशत है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!