ज्योतिरादित्य सिंधिया की सुरक्षा में चूक, बिना फॉलो वाहन के मुरैना से ग्वालियर आए

ग्वालियर ।

राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया की सुरक्षा व्यवस्था में खासी चूक हुई है। मुरैना जिले से गुजरने के दौरान उन्हें मुरैना से फॉलो व पायलेट वाहन मिलने थे। लेकिन किसी वजह से फॉलो वाहन काफिले में नहीं था। ऐसे में मुरैना सिविल लाइन टीआई को ही अन्य व्यवस्थाएं छोड़कर सिंधिया के काफिले काे फॉलो किया। ग्वालियर के प्रशासन व पुलिस के हवाले करने के बाद ही टीआई मुरैना लौटे। हालांकि इस बात को अभी मुरैना पुलिस के अफसर स्वीकार नहीं कर रहे हैं। हालांकि पुलिस सूत्र बताते हैं कि खामी को देखते हुए 9 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड भी किया गया है।

घटनाक्रम के मुताबिक राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया रविवार को सड़क मार्ग से दिल्ली से ग्वालियर आ रहे थे। रात करीब 8 बजे उनका काफिला मुरैना की सीमा में प्रवेश किया। इस दौरान उन्हें मुरैना से फॉलो व पायलेट वाहन व सुरक्षा बल मिलना था। लेकिन किसी वजह से फॉलो वाहन पीछे रह गया। काफिले में केवल पायलेट वाहन ही था। यह स्थिति मुरैना सिविल लाइन थाने के टीआई ने देखी तो काफिले में फॉलो वाहन में अपना वाहन लगाया और ग्वालियर तक वे आए। रायरू में जब ग्वालियर का फालो व पायलेट वाहन सहित अन्य अफसर मिले। तो उनके सुपुर्द कर वे वापस लौटे।

पुलिस अफसर नहीं कर रहे हैं स्वीकार : सुरक्षा में हुई चूक की बात को अभी पुलिस अफसर स्वीकार नहीं कर रहे है। हालांकि पुलिस सूत्र बताते हैं फॉलो में जो वाहन लगाया गया था। वह पुराना था और वह तेज गति से काफिले के साथ नही ंचल पाया। इस वजह से वह पीछे छूट गया। हालांकि बताया जाता है कि सुरक्षा में हुई चूक के लिए 9 पुलिस कर्मी सस्पेंड किए गए है।

  • सम्बंधित खबरे

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    केंद्रीय मंत्री का भतीजा बन ठग रहा था 12Th पास जालसाज,CBI और गृह मंत्रालय के फर्जी आईकार्ड बरामद

     ग्वालियर। अब तक आपने कई ऐसे ठगों को देखा होगा जो खुद को अधिकारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!