दुल्हन को विदा कराकर ला रहे दूल्हे को पुलिस ने रोककर लगवाई वैक्सीन

शहडोल ।

वैक्सीनेशन महाअभियान के तहत पूरे शहडोल जिले में राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के साथ स्वास्थ्य विभाग का अमला पूरी तरह से जुड़ा हुआ है। जिले के जयसिंह नगर थाना क्षेत्र में पुलिस की चेकिंग के दौरान एक दूल्हा बिना वैक्सीनेशन के अपनी दुल्हन को विदा कराकर घर ले जा रहा था। पुलिस ने इसे रोका और पूछा कि वैक्सीन लगवाई है, दूल्हे ने जब कहा कि अभी उसने वैक्सिंग नहीं लगवाई। तो चेकिंग कर रहे सूबेदार अभिनव राय ने दूल्हे से कहा कि पास ही में स्कूल में वैक्सीन लग रही है, आप पहले वैक्सीन लगाइए और फिर यहां से दुल्हन को लेकर आगे जाइए। दूल्हे ने भी तुरंत हां कर दी और वैक्सीन लगवा कर अपनी दुल्हन को लेकर घर के लिए रवाना हो गया।

यह है पूरा मामला

यातायात सुबेदार अभिनव राय ने बताया कि दूल्हा दुर्गेश कुशवाहा अपनी दुल्हन को कार में बैठा कर विदा कर अपने घर ले जा रहा था। वाहन चेकिंग के दौरान जब पूछा तो पता चला कि दूल्हे ने वैक्सीन नहीं लगवाई है। इसके बाद दूल्हे को समझाया और कहा कि शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यायल जयसिंहनगर में जाकर टीकाकरण करा लीजिए। पहले तो दूल्हे ने मना कर दिया लेकिन जब पुलिस ने कहा कि बगैर वैक्सीनेशन कराएं आगे नहीं जाने देंगे तब दुर्गेश कुशवाहा ने टीकाकरण करा लिया।

लोगों से टीकारण की अपील

सूबेदार अभिनव राय ने कहा है कि दूल्हे ने वैक्सीन लगवाने के बाद यह संकल्प भी लिया है कि यहां से जाने के बाद घर के जो लोग भी बिना वैक्सीन के हैं उनको वैक्सीन लग जाएंगे अभिनव राय ने बताया कि जैसीनगर के शासकीय स्कूल में दूल्हा दुर्गेश कुशवाहा से ही वैक्सीनेशन की शुरुआत कराई गई।

  • सम्बंधित खबरे

    नशे में धुत युवती ने सड़क पर किया हंगामा,  खुद पुलिस भी रह गई हैरान, Video वायरल 

    शहडोल। आदिवासी बाहुल्य शहडोल जिले में नशे की लत अब युवतियों तक भी पहुंच चुकी है। जिले के सबसे व्यस्त क्षेत्र चौपाटी के पास रविवार देर शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच…

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!