आल इंडिया किसान खेत-मजदूर संगठन का आह्वान गांव गांव में धरना

ग्वालियर। किसान विरोधी तीन कृषि कानूनों व बिजली बिल 2020 के खिलाफ व किसानों को खाद बीज कीटनाशक डीजल बिजली सस्ते और पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराये जाने की मांग को लेकर आल इंडिया किसान खेत-मजदूर संगठन के आह्वान जिले के अनेक गांवों में ग्राम धरने का आयोजन किया गया। इन ग्रामीण धरनों को पूरे मध्यप्रदेश में एक साथ लाइव चलाया गया जिसमें ग्वालियर के किसानों ने भी सरकार के प्रति अपना रोष जताया।
इस अवसर पर AIKKMS के राज्य सचिव मनीष श्रीवास्तव ने कहा कि “एक तरफ सरकार तीन किसान विरोधी काले कानून ला रही है वहीं दूसरी तरफ बड़ी बड़ी कम्पनियों को खाद बीज कीटनाशक डीजल आदि की मनमानी रेट बढ़ाने की छूट दे रही है। फिलहाल किसान खरीफ फसल बुवाई के लिए महंगे बीज डीजल और खाद लेने को विवश है। सरकार को चाहिए कि इन लागत सामग्रियों को सस्ते से सस्ता कर किसान की लागत घटाये और उसकी उपज का वाजिब दाम मिलना सुनिश्चित करे।”
ज्ञातव्य हो कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आगामी 26 जून को राजभवन घेराव की अपील की गयी है। ये आंदोलन दिन व दिन गांव गांव तक फैलता जा रहा है। इन तीन कृषि विरोधी कानूनों के चलते खाद्यान्न पदार्थों की महंगाई के खिलाफ शीघ्र ही आम जनता सड़कों पर होगी।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!