चोइथराम से सब्जी खरीदकर आ रहे व्यक्ति से तीन युवक बैग छीनकर भागे

इंदौर।

शहर के गांधीनगर क्षेत्र में रहने वाले 45 वर्षीय मेहरबान पुत्र गणपतलाल कुशवाह ने लसूड़िया थाने में लूट की शिकायत की। पुलिस मामले में चोरी का केस दर्ज किया है। मेहरबान ने बताया कि वे 14 जून की रात करीब 3:30 बजे चोइथराम मंडी से सब्जी खरीदकर बाइक से आ रहे थे। देवास नाका चौराहे के पहले तीन बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और गाड़ी रोकने के लिए कहने लगे।

मेहरबान समझ गए कि बाइक चालक वारदात करने की फिराक में हैं, उन्होंने बिना रुके अपनी बाइक तेज गति से चलाना शुरू कर दी। बदमाश भी तेजी से बाइक चलाते हुए आए और गाड़ी पर लटका हुआ बैग छीनकर ले गए। बैग में करीब 37 हजार रुपये थे। मेहरबान ने उनका पीछा किया तो वे विजय नगर थाने के पास स्थित गली में भाग गए। इसके बाद उन्होंने पहले विजय नगर थाने में शिकायत की, वहां उन्हें बताया कि मामला लसूड़िया थाना क्षेत्र का। लसूडि़या थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने मामले में चोरी का केस दर्ज किया है।

दो बदमाशों ने उड़ाया बाइक पर टंगा बैग

लसूड़िया थाना पुलिस ने बजरंग नगर के रहने वाले सागर देवरे की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक सागर ने बताया कि स्कीम 114 में पुरानी वाइन शाप के पास वे बाइक लेकर खड़े थे। तभी दो बदमाश उसके पास आए और एक ने बातों में उलझा लिया। दूसरे ने गाड़ी पर टंगा बैग चोरी किया और भाग गया। घटना 22 मार्च 2021 की है। पुलिस ने मामले में बुधवार को केस दर्ज किया है। बैग में दो यूरिन टेस्ट की मशीन के अलावा अन्य सामग्री रखी हुई थीं। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित की तलाश कर रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!