MP की घोटालेबाज महिला एसडीएम हिरासत में!:नेपानगर की तत्कालीन SDM समेत 9 लोगों ने हितग्राही का फर्जी खाता खोलकर निकाले मुआवजे के 42 लाख रुपए, FIR

खंडवा/बुरहानपुर:बुरहानपुर जिले में नेपानगर के चौखंडिया में बोरबन तालाब योजना में 42.11 लाख के भूमि अधिग्रहण राशि का घोटाला सामने आया है। यहां हितग्राही का फर्जी खाता खोलकर मुआवजे की राशि निकली गई। मामले की जांच के बाद एडीएम शैलेंद्र सिंह सोलंकी के प्रतिवेदन पर तत्कालीन SDM विशा माधवानी समेत 9 लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर 5 लोगों को राउंडअप किया है। वर्तमान में SDM विशा माधवानी झाबुआ जिले में तैनात हैं। गुरुवार देर शाम बुरहानपुर पुलिस ने आरोपी एसडीएम को हिरासत में लिया है। हालांकि अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

मामले के व्हिसल ब्लोअर और बुरहानपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष डॉ. आनंद दीक्षित ने बताया 2018-2019 में बोरबन तालाब निर्माण में 15 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे। इसमें आधी राशि निर्माण और आधी राशि मुआवजे पर खर्च की गई। रामेश्वर कल्लू की 15 एकड़ जमीन शामिल थी, जिसे मुआवजे की राशि मिलना थी, लेकिन अफसरों व बैंक कर्मियों ने मिलकर हितग्राही के नाम का एक फर्जी खाता जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित खंडवा की शाखा तुकईथड में खुलवाया और 42 लाख रुपए निकाल लिए। बुरहानपुर कलेक्टर से शिकायत के बाद जांच एडीएम शैलेंद्र सिंह सोलंकी को सौंपी गई।

45 दिन तक चली जांच में एडीएम ने प्रारंभिक जांच में विशा माधवानी समेत उनके लिपिक पंकज पाटे, बैंक मैनेजर अशोक नागनपुरे, बैंककर्मी अनिल पाटीदार, होमगार्ड जवान सचिन वर्मा समेत इम्तियाज खान, संजय मावश्कर, फिराज खान आदि को दोषी पाया। नेपानगर पुलिस ने सभी 9 लोगों पर धोखाधड़ी समेत शासकीय राशि का गबन और आपराधिक षड‌्यंत्र की धाराओं केस दर्ज किया है।

बताया जा रहा है कि गुरुवार को बुरहानपुर पुलिस की ओर से कार में महिला पुलिस की टीम झाबुआ पहुंची थी। यहां माधवानी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के लिए बुरहानपुर लाया गया है। माधवानी के सरकारी बंगले पर ताला लटका है।

एसडीएम विशा माधवानी समेत सभी 9 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज (FIR की प्रति)

एसडीएम विशा माधवानी समेत सभी 9 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज (FIR की प्रति)

FIR की प्रति

FIR की प्रति

FIR की प्रति

FIR की प्रति

चंदू के खाते में 17.71 लाख कलावती के खाते में आए 24.40 लाख रुपए

बोरबन तालाब योजना रामेश्वर कल्लू के परिवार की जमीन आई थी जमीन के कागजात पर 9 लोगों के नाम थे। परिवार के दो सदस्यों के नाम पर फर्जी खाता खोलकर फर्जीवाड़ा किया गया है। मुआवजे की पहली किस्त फर्जी खाता खोलकर चंदू मांगू के नाम पर 17.71 लाख रुपए 25 जुलाई 2020 को आई। 25 जुलाई से 2 अगस्त तक रकम की बंदरबांट चली। इसमें होमगार्ड जवान, बैंककर्मी, नेता, आधार कार्ड बनाने वाला कियोस्क संचालक, नोटरी और सहकारी समिति ऑपरेटर का नाम सामने आया है।

दूसरा फर्जी खाता कलावती कल्लू के नाम से तुकईथड़ के सहकारी बैंक में खोला गया। दोनों को 24 जून को पासबुक जारी की गई। कलावती के खाते में 15 अगस्त के आसपास 24.40 लाख रुपए आए। इसमें से भी अधिकारियों से लेकर गार्ड, ड्राइवर, बैंककर्मी और दलालों ने रुपए लिए।

ऐसे हुआ 42.11 लाख रुपए का फर्जीवाड़ा

बैंककर्मियों से एक दलाल ने बात की थी। पहले 10 लाख रुपए की मांग की जा रही थी। बाद में सौदा 5 लाख रुपए में तय होना बताया गया। सहकारी समिति ऑपरेटर ने 89 हजार रुपए लिए। होमगार्ड जवान ने पहले 50 हजार और बाद में 90 हजार रुपए निकाले। एक बार 16 लाख रुपए का लेन-देन भी हुआ। कियोस्क संचालक ने 90 हजार रुपए निकाले। धारणी के एक व्यापारी को एक लाख रुपए का भुगतान आरटीजीएस के माध्यम से किया गया। इसी तरह अन्य लोगों के बीच भी बंदरबांट कर 42.11 लाख रुपए का फर्जीवाड़ा किया गया। यह रकम दो खातों से कम ज्यादा कर एक-दूसरे को बांटी गई।

बोरबन तालाब

बोरबन तालाब

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    एमपी-महाराष्ट्र के बीच एमओयू, प्रदेश के एक लाख से ज्यादा हैक्टेयर क्षेत्र में होगी सिंचाई, जानें क्या बोले सीएम डॉ. मोहन यादव ?

    भोपाल। मध्यप्रदेश के लिए 10 मई का दिन बेहद खास रहा। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने ज्ञान (गरीब-युवा-अन्नदाता-नारी शक्ति) को लेकर एक और…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!