बंगाल के मतदान केंद्र पर भाजपा सांसद से भिड़े टीएमसी कार्यकर्ता, तनाव बढ़ा

Uncategorized देश

दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक महोत्सव की शुरुआत 19 अप्रैल को हो गई थी। आज इस महोत्सव का दूसरा चरण है। दूसरे चरण में 13 राज्यों के मतदाता 88 सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। जिन 88 सीटों पर इस चरण में मतदान हो रहा है, उनमें आधी से अधिक सीटें यानी 52 भाजपा के पास हैं, वहीं कांग्रेस के पास 22 सीटें हैं।

असम की पांच लोकसभा सीटों पर सुबह नौ बजे तक मतदान प्रतिशत

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान जारी – फोटो : चुनाव आयोग

असम के पांच लोकसभा में सुबह 9 बजे तक मतदान प्रतिशत
——–
नगांव                                             7.19 प्रतिशत
दरंग-उदालगुड़ी                               7.31 प्रतिशत
सिलचर                                          6.25 प्रतिशत
करीमगंज                                       8 प्रतिशत
दिफू                                              6.11 प्रतिशत
———-
कुल मतदाता                                  11,09, 216 
————
कुल प्रत्याशी                                     61

सुबह 9 बजे तक किन राज्यों में कितना हुआ मतदान
राज्यसुबह 9 बजे तक मतदान%
असम9.15
बिहार9.65
छत्तीसगढ़15.42
जम्मू् कश्मीर10.39
कर्नाटक9.21
केरल11.9
मध्य प्रदेश13.82
महाराष्ट्र7.45
मणिपुर14.8
राजस्थान11.77
त्रिपुरा16.65
यूपी11.67
पश्चिम बंगाल15.68

‘विकसित भारत के संकल्प की आधारशिला रखने का चुनाव’
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, ‘आज का दिन भारत के परिपक्व होते लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा दिन है… आज मतदान का प्रतिशत निश्चित रूप से बहुत बढ़ेगा। भाजपा ने निरंतर विकसित भारत बनाने के संकल्प के साथ एक तरफ गरीब कल्याण की योजना को संपूर्णता और समग्रता के साथ उतारते हुए 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने में सफलता हासिल की… वहीं दूसरी तरफ देश की सीमाओं को सुरक्षित करते हुए… पूरे विश्व में देश की प्रतिष्ठा स्थापित करने का काम किया है… अबकी बार का चुनाव विकसित भारत के संकल्प की आधारशिला रखने का चुनाव है।’

केंद्रीय मंत्री बोले- यह देश का भविष्य तय करने वाला चुनाव
केंद्रीय मंत्री और एटिंगल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार वी मुरलीधरन ने कहा, ‘यह हमारे देश का भविष्य तय करने वाला चुनाव है और इस देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन व्यवस्था को भली-भांति समझ चुकी है जो पिछले 10 वर्षों से है… जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन को चुनने का निर्णय कर लिया है।’

राहुल गांधी ने की वोट की अपील
राहुल गांधी ने लोगों से वोट करने की अपील की। सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में राहुल गांधी ने लिखा कि ‘देश की तकदीर का फैसला करने जा रहे इस ऐतिहासिक चुनाव का आज दूसरा चरण है। आपका वोट तय करेगा कि अगली सरकार चंद अरबपतियों की होगी या 140 करोड़ हिंदुस्तानियों की। हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह आज घर से बाहर निकले औऱ संविधान का सिपाही बनकर लोकतंत्र की रक्षा के लिए वोट करें।’

केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने किया मतदान
केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने बेंगलुरु के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया। केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, ‘मैं चाहती हूं कि ज्यादा से ज्यादा लोग आकर मतदान करें…मुझे लगता है कि यह स्पष्ट है कि लोग एक स्थिर सरकार चाहते हैं, वे अच्छी नीतियां, प्रगति और विकास चाहते हैं और इसी के लिए वे बाहर आ रहे हैं। वे पीएम मोदी को अपना कार्यकाल जारी रखते देखना चाहते हैं।’

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने जोधपुर में किया मतदान
राजस्थान के जोधपुर में पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने मतदान किया।

सीएम ने कतार में खड़े होकर किया मतदान
केरल के सीएम पी. विजयन ने कन्नूर में मतदान किया। सीएम ने कतार में खड़े होकर मतदान किया।

पीएम मोदी ने की मतदान की अपील

पीएम मोदी ने लोगों से की मतदान की अपील। पीएम ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा, ‘लोकसभा चुनाव में आज दूसरे चरण की सभी सीटों के मतदाताओं से मेरा विनम्र अनुरोध है कि वे रिकॉर्ड संख्या में मतदान करें। जितना अधिक मतदान होगा, उतना ही मजबूत हमारा लोकतंत्र होगा। अपने युवा वोटर्स के साथ ही देश की नारीशक्ति से मेरा यह विशेष आग्रह है कि वोट डालने के लिए वे बढ़-चढ़कर आगे आएं। आपका वोट आपकी आवाज है!’

आज किस राज्य की कितनी सीटों पर हो रहा मतदान

आज दूसरे चरण में जिन 13 राज्यों में मतदान हो रहा है, उनमें केरल, कर्नाटक, राजस्थान, यूपी, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, मणिपुर, त्रिपुरा, जम्मू कश्मीर शामिल हैं। 

राज्यकितनी सीटों पर मतदान
केरल20
कर्नाटक14
राजस्थान13
यूपी8
महाराष्ट्र8
मध्य प्रदेश6
असम5
बिहार5
छत्तीसगढ़3
पश्चिम बंगाल3
मणिपुर1
त्रिपुरा1
जम्मू कश्मीर1
सुधा मूर्ति बोलीं- घर बैठकर टिप्पणी न करें और अपना नेता चुनें

राज्यसभा सांसद और लेखिका सुधा मूर्ति ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से वोट करने की अपील करते हुए कहा कि ‘घर बैठकर टिप्पणी न करें। कृप्या बाहर आएं और अपना नेता चुनें।’

13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान शुरू

लोकतंत्र के महापर्व के दूसरा चरण के तहत देश की 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *