अगला सीएम कौन? हरियाणा के एग्जिट पोल में कांग्रेस की जीत की भविष्यवाणी, गदगद हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा

हरियाणा के एग्जिट पोल में कांग्रेस की जीत की भविष्यवाणी हो चुकी है। ज्यादातर एग्जिट पोल में कांग्रेस को 50 से ज्यादा सीटें मिलती दिख रही हैं। एग्जिट पोल के अनुसार, कांग्रेस 50 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल कर हरियाणा में अगली सरकार बनाएगी। ऐसा होते ही राज्य में भाजपा का 10 साल का शासन खत्म हो जाएगा। एग्जिट पोल सामने आने के बाद अब हरियाणा के अगले सीएम को लेकर चर्चा तेज हो गयी है। कांग्रेस नेता और हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एग्जिट पोल पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि सीएम पर फैसला पार्टी हाईकमान करेगा।

नतीजो से पहले हुड्डा का मतदाताओं को धन्यवाद

हरियाणा के एग्जिट पोल पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, ‘मैं शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए हरियाणा के सभी मतदाताओं को धन्यवाद देना चाहता हूं।’ उन्होंने आगे कहा कि वह पहले से ही कह रहे हैं कि इस बार राज्य में उनकी पार्टी की सरकार बनेगी। हुड्डा ने कहा, ‘एग्जिट पोल कल आए लेकिन मैं यह लंबे समय से कह रहा हूं कि लोगों ने कांग्रेस पार्टी को भारी बहुमत से सत्ता में लाने का मन बना लिया है। 2005 से 2014 तक कांग्रेस सत्ता में थी और लोगों ने हमारी उपलब्धियां देखी हैं और जब 2014 से 2024 तक भाजपा-जेजेपी सत्ता में थी, तो लोगों ने देखा कि वे कैसे विफल हुए।’

हरियाणा का अगला सीएम कौन?

हरियाणा के अगले सीएम पर हुड्डा ने कहा कि यह फैसला पार्टी हाईकमान को लेना है और वो जो भी फैसला लेंगे नेताओं को स्वीकार होगा। हुड्डा ने कहा, ‘यह (सीएम पद) हर किसी का अधिकार है, यह लोकतंत्र है। हाईकमान जो भी फैसला लेगा, हम उसे स्वीकार करेंगे। वह (कुमारी शैलजा) हमारी वरिष्ठ नेता हैं।’ बता दें, मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदारों में विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा और सिरसा से सांसद कुमारी शैलजा शामिल हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!