हरियाणा में BJP ने कांग्रेस को दे दिया बड़ा शॉक, जम्मू-कश्मीर में INDIA अलायंस को बहुमत

एग्जिट पोल की भविष्यवाणियों को धता बताते हुए बीजेपी ने हरियाणा में जीत की हैट्रिक लगाई। जम्मू-कश्मीर के परिणामों ने भी सभी अनुमानों को धता बताते हुए केंद्र शासित प्रदेश में नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन को बड़ी जीत दिलाई। परिणाम आते ही फारूक अब्दुल्ला की तरफ से अपने बेटे उमर अब्दुल्ला को अगले मुख्यमंत्री के रूप में ऐलान भी कर दिया। भाजपा ने हरियाणा में 90 में से 48 सीटें जीतीं; बहुमत का आंकड़ा 46 है। कांग्रेस ने 37 सीटें जीतीं। 1966 में अपनी स्थापना के बाद से किसी भी पार्टी ने हरियाणा में लगातार तीसरी बार जीत हासिल नहीं की है। कभी हरियाणा में ताकतवर रहे ओम प्रकाश चौटाला की इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) ने दो सीटें जीतीं, जबकि दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व वाली जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने दो सीटें जीतीं। जिसने 2019 में भाजपा के साथ गठबंधन किया, वह अपना खाता खोलने में विफल रही।

महाविजय के लिए हरियाणा की जनता को नमन

भाजपा ने 2014 के विधानसभा चुनाव में 47 सीट जीतकर पहली बार अपने बूते हरियाणा में सरकार बनाई थी। साल 2019 के चुनाव में उसे 40 सीट मिली थी। मोदी ने एक्स पर सिलसिलेवार पोस्ट में इस महाविजय के लिए हरियाणा की जनता को नमन करते हुए कहा कि यह विकास और सुशासन की राजनीति की जीत है। मैं यहां के लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।

जम्मू ने बचाई बीजेपी की लाज, कश्मीर में एनसी-कांग्रेस पर विश्वास

जम्मू-कश्मीर में जहां एक दशक में पहली बार 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव हुए। कांग्रेस-एनसी गठबंधन ने 48 सीटें जीतीं, जबकि भाजपा ने 29 सीटें हासिल कीं। महबूबा मुफ्ती की पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) को तीन सीटें मिलीं। कुछ आश्चर्य की बात यह है कि आप के मेहराज मलिक ने डोडा में जीत हासिल की। बडगाम और गांदरबल निर्वाचन क्षेत्रों में जीत हासिल करने वाले एनसी नेता उमर अब्दुल्ला ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो लोग हमें नष्ट करना चाहते थे, उन्हें नष्ट कर दिया गया। केंद्र शासित प्रदेश में त्रिशंकु विधानसभा की संभावना से विपक्षी दलों को आशंका है कि उपराज्यपाल द्वारा मनोनीत पांच विधायक सरकार गठन में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं। बीजेपी को इन चुनावों में बेहतर करने की उम्मीद थी. पार्टी नेता जम्मू में 30 से 35 सीटें जीतने का दावा कर रहे थे। हालांकि, बीजेपी इस चुनाव में 29 सीटें ही जीत पाई हैं. ये सभी सीटें जम्मू रीजन में हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!