राष्ट्रपति ने इंदौर के मृगनयनी एम्पोरियम में कलाकारों से की मुलाकात, पेंटिंग, झाबुआ की गुड़िया और जनजातीय प्रतीक चिन्ह की भेंट

इंदौर। महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। उन्होंने इंदौर के मृगनयनी केंद्र में पहुंचकर मध्य प्रदेश के हस्तशिल्प एवं जनजाति कलाकारों से मुलाकात की। गोंडी भित्ति चित्रकार दुर्गा व्याम ने राष्ट्रपति को अपनी बनाई हुई पेंटिंग भेंट की। वहीं झाबुआ के परमार दंपत्ति ने अपनी प्रसिद्ध झाबुआ की गुड़िया और जनजातीय प्रतीक चिन्ह महामहिम को भेंट किया। इससे पहले मृगनयनी में राष्ट्रपति महोदया का राज्यपाल मंगूभाई पटेल और सीएम डॉ मोहन यादव ने जमकर स्वागत किया गया है।बुधवार की शाम राष्ट्रपति महोदया इंदौर एयरपोर्ट पहुंचीं। विमानतल पर राज्यपाल मंगूभाई पटेल, सीएम डॉ मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पुलिस विभाग, जिला प्रशासन समेत कई अधिकारी मौजूद रहें। महामहिम एयरपोर्ट से इंदौर के मृगनयनी केंद्र के लिए रवाना हुई।

ये है पूरा कार्यक्रम
18 सितंबर:- दोपहर 4:00 बजे जयपुर से इंदौर के लिए उड़ान भरेंगी।
4:50 बजे इंदौर एयरपोर्ट पर आगमन।
5:50 बजे रेसीडेंसी कोठी पहुंचेंगी, जहां शाम 6:30 तक ठहरेंगी।
6:30 से 7:00 बजे तक प्रबुद्ध नागरिकों से मुलाकात।
19 सितंबर:- सुबह 9:00 बजे रेसीडेंसी से इंदौर एयरपोर्ट के लिए रवाना।
9:30 बजे हेलीकॉप्टर से उज्जैन के लिए उड़ान भरेंगी।
9:50 बजे उज्जैन पहुंचेंगी और 10:50 तक महाकाल मंदिर में दर्शन करेंगी।
11:30 बजे इंदौर वापसी।
दोपहर 3:10 बजे देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी।
6:20 बजे समारोह से एयरपोर्ट के लिए रवाना और 6:45 बजे झारखंड के लिए उड़ान भरेंगी।

गौरतलब है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 और 19 सितंबर को दो दिवसीय मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति बनने के बाद यह उनका तीसरा दौरा होगा। उनके दौरे को लेकर सुरक्षा से लेकर अन्य व्यवस्थाओं पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही इंदौर की रेसीडेंसी कोठी को सजाकर पूरी तरह तैयार कर दिया गया है, जहां पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रात्रि विश्राम करेंगी। वहीं 19 सितंबर को सुबह उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल की विशेष पूजन अर्चना करेंगे। इसके बाद इंदौर में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!