कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त BJP नेता पर FIR: पकड़ा छोटे भाई की पत्नी का ब्लाउज, गाली-गलौज करते Video Viral

इंदौर। केश और शिल्पी आयोग के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त नंदकिशोर वर्मा के खिलाफ राऊ पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला उनके छोटे भाई की पत्नी संगीता वर्मा ने दर्ज करवाया है। जिसमें नंदकिशोर वर्मा पर बदसलूकी और गाली-गलौज के आरोप लगाए गए हैं।

सूत्रों के अनुसार, विवाद यश ढाबे से जुड़ा है, जिसे लेकर नंदकिशोर वर्मा का अपने भतीजों और भाई की पत्नी से लंबे समय से विवाद चल रहा है। बताया जा रहा है कि हाल ही में वह अपने बेटे के साथ ढाबे पर सफाई के लिए पहुंची थीं। इस दौरान नंदकिशोर वर्मा ने संगीता वर्मा का ब्लाउज पकड़कर धक्का-मुक्की और गाली-गलौज की। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें उन्हें गाली देते हुए देखा जा सकता है। 

इस घटना के बाद राऊ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नंदकिशोर वर्मा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 296, 351(2) और 115(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। यह मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ सकता है, क्योंकि नंदकिशोर वर्मा कैबिनेट मंत्री का दर्जा रखते हैं। उनके खिलाफ लगे ये गंभीर आरोप उनके सार्वजनिक जीवन पर असर डाल सकते हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!