3 जुलाई से शुरू होगा राजस्थान विधानसभा का सत्र

जयपुर. 16वीं राजस्थान विधानसभा का द्वितीय सत्र 3 जुलाई से आरंभ होगा. विधानसभा सचिवालय ने सत्र के संबंध में सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का प्रबंध कर लिया है. विधानसभा की सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं.

अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सत्र से संबंधित की जाने वाली व्यवस्थाओं की समीक्षा की. विधान सभा सत्र के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा किए जाने वाले कार्यों के लिए विभागीय अधिकारियों के साथ प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा ने चर्चा की. विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा कार्यों की प्रगति रिपोर्ट विधान सभा को प्रस्तुत की जा रही है.

फोटो युक्त प्रवेश पत्र ही मान्य
विधान सभा सत्र के दौरान फोटो युक्त प्रवेश पत्र ही मान्य होगा. फोटोयुक्त क्यूआर कोड प्रवेश पत्र से ही अधिकारी में कर्मचारी विधानसभा में प्रवेश कर सकेंगे. क्यूआर कोड के स्कैन करने पर ही फ्लैग बैरियर खुलेगा. जिससे आगंतुक विधान सभा में प्रवेश कर सकेंगे. विधान सभा भवन से बाहर जाने के लिए यही प्रक्रिया अपनानी होगी. विधान सभा सदन में मोबाइल फोन का उपयोग नहीं किया जा सकेगा. मोबाइल फोन के उपयोग को सदन में निषेध किया गया है.

वाहनों की पार्किंग
विधान सभा भवन परिसर में वही वाहन प्रवेश कर सकेंगे, जिन पर द्वितीय सत्र का सत्रकालीन वाहन प्रवेश पत्र लगा होगा. अधिकारी व कर्मचारियों के वाहनों का आवागमन गेट नंबर 1 उत्तर पूर्वी द्वारा से होगा और पार्किंग पूर्वी द्वार के भूतल पर की जा सकेगी. पत्रकारों के वाहनों का प्रवेश भी गेट नंबर 1 से होकर पूर्वी एवं दक्षिण कोने में बनाए गए स्थान पर पार्किंग की जायेगी. मुख्यमंत्री व मंत्री से मिलने आने वाले प्रतिनिधि मण्डलों के प्रवेश की व्यवस्था संबंधित से सहमति मिलने के पश्चात सम्पर्क अधिकारी द्वारा की जायेगी.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!