लोकायुक्त की कार्रवाई: थाना परिसर से रिश्वत लेते आरक्षक गिरफ्तार, मां को बेटे से मिलाने के एवज मांगी थी घूस

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरक्षक को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक मां से उसी के बेटे की मांग को पूरी करने के एवज में रिश्वत मांगी थी। वह बाणगंगा थाने पर पदस्थ था। टीम को शिकायत मिली थी जिसके बाद उसे ट्रैप कर थाना परिसर से ही पकड़ा गया है। पूरे मामले में भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

लोकायुक्त डीएसपी प्रवीण बघेल के मुताबिक बाणगंगा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने पिछले दिनों कलेक्टर कार्यालय में शिकायत की थी। उसने बताया था कि 2021 में सड़क दुर्घटना में उसके पति की मौत हो गई थी। मौत के बाद कुछ समय तक तो वह अपने ससुराल में रही। उसके बाद ससुराल में आए दिन होने वाले विवाद के कारण वह अपनी एक बेटी को लेकर मायके चली गई थी। लेकिन ससुराल पक्ष ने उसके एक बेटे को रख लिया था और मां बेटे दोनों को अलग कर दिया था। जिसके बाद महिला ने कलेक्टर कार्यालय में शिकायत की गई थी।

कलेक्टर ने पूरे मामले में मल्हारगंज एसडीएम को जांच के आदेश दिए थे। जिसके बाद में एसडीएम ने एक आदेश दिया गया जिस पर बाणगंगा थाने को कार्रवाई करनी थी। इस आदेश की कार्रवाई को लेकर बाणगंगा थाने पर पदस्थ हरि सिंह गुर्जर ने पहले तो 20 हजार की रिश्वत मांगी गई। लेकिन उसके बाद 10000 में पूरा मामला तय हुआ था।

महिला ने इसकी लोकायुक्त अधिकारियों से शिकायत की थी। जिसके बाद अधिकारियों ने जाल बिछाते हुए थाने पर पदस्थ आरक्षक हरि सिंह गुर्जर को ट्रैक किया और 10000 की रिश्वत लेते हुए थाने के नजदीक से ही पकड़ा गया है। इसके बाद पूरे मामले में भ्रष्टाचार अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की गई है और एक मां को उसके बेटे से दोबारा से मिलवाया गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!