ग्लोबल इंडिया एआई शिखर सम्मेलन 3 जुलाई से नई दिल्ली में

नई दिल्ली:इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय कृत्रिम मेधा से संबंधित मुद्दों पर चर्चा के लिए तीन-चार जुलाई को वैश्विक एआई शिखर सम्मेलन का आयोजन करेगा।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, भारत इस नए युग की प्रौद्योगिकी की नैतिक और समावेशी वृद्धि के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध है। ‘ग्लोबल इंडिया एआई समिट 2024’ के जरिए भारत स्वयं को एआई नवाचार में वैश्विक नेता के रूप में स्थापित करने की आकांक्षा रखता है। साथ ही यह सुनिश्चित करना चाहता है कि एआई के लाभ सभी के लिए सुलभ हों और देश के सामाजिक-आर्थिक विकास में योगदान दें।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम कृत्रिम मेधा के जिम्मेदार विकास, इस्तेमाल आदि के प्रति सरकार की अटूट प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद और उद्योग जगत के कई नामचीन चेहरे इस कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता होंगे।

विज्ञप्ति में कहा गया कि कृत्रिम मेधा पर वैश्विक साझेदारी (जीपीएआई) के प्रमुख अध्यक्ष के रूप में भारत सुरक्षित और भरोसेमंद एआई के प्रति जीपीएआई की प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाने के लिए सदस्य देशों तथा विशेषज्ञों की मेजबानी भी करेगा।

मंत्रालय के मुताबिक शिखर सम्मेलन विज्ञान, उद्योग, नागरिक समाज, सरकारों, अंतरराष्ट्रीय संगठनों और शिक्षा जगत के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय एआई विशेषज्ञों को प्रमुख एआई मुद्दों और चुनौतियों पर अंतर्दृष्टि साझा करने के लिए एक मंच प्रदान करेगा। इस शिखर सम्मेलन का उद्देश्य एआई प्रौद्योगिकियों के नैतिक और समावेशी विकास के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए सहयोग और ज्ञान साझाकरण को बढ़ावा देना है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!