देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने 3 जुलाई से अपने प्रीपेड टैरिफ प्लान की कीमतें बढ़ाने का एलान कर दिया

नई दिल्ली: देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अपने प्रीपेड टैरिफ प्लान की कीमतें बढ़ाने का एलान कर दिया है। कंपनी के नए टैरिफ प्लान 3 जुलाई से शुरू होंगे। कंपनी का बेस प्लान पहले 155 रुपये का था, जो बढ़कर 189 रुपये का हो जाएगा। ऐसे में टैरिफ में वृद्धि 22 प्रतिशत की है। रिलायंस जियो में अपने 19 प्लान की कीमतें बढ़ाई हैं, जिसमें 17 प्रीपेड और 2 पोस्ट पेड़ हैं। यह पहली बार है जब जियो ने एयरटेल से पहले टैरिफ में वृद्धि की है।

कितने महंगे हुए जियो के प्लान
रिलायंस जियो का बेस प्लान 155 रुपये का है, जिसकी कीमत बढ़कर अब 189 रुपये हो गई है। हालांकि प्लान की वैलेडिटी 28 दिन ही रहेगी। दूसरा प्लान 209 रुपये का है, जिसकी कीमत बढ़कर 249 रुपये हो गई है। इन प्लान की डेटा बेनफिट में कोई भी बदलाव नहीं हुए हैं। इसके साथ ही 239 प्लान जो अनलिमिडेट 5G डेटा ऑफर करता है उसकी कीमत बढ़ाकर 299 रुपये कर दी गई है। इस प्लान में यूजर्स को 28 दिन की वैधता मिलती है।

इन प्लान में मिलेगा अनलिमिडेट 5G
टैरिफ में प्लान के साथ रिलायंस जियो ने अनलिटेड 5G डेटा में भी बदलाव किए हैं। अब से उन्हीं प्लान में अनलिमिडेट 5G डेटा मिलेगा, जिनमें प्रतिदिन 2GB डेटा मिलता है। नए प्लान 3 जुलाई से शुरू होंगे।

JioSafe और JioTranslate भी हुआ लॉन्च
रिलायंस जियो ने दो नई सर्विस JioSafe और JioTranslate भी पेश किया है। JioSafe एक सिक्योर कॉम्युनिकेशन ऐप है, जो कॉलिंग, मैसेजिंग, फाइल ट्रांसफर और दूसरे फीचर्स मिलते हैं। इस ऐप की सब्सक्रिप्शन 199 रुपये प्रति महीना है। JioTranslate बहुभाषीय कॉम्युनिकेशन ऐप है, जो वॉइस कॉल ट्रांसलेट, वॉइस मैसेज, टैक्स्ट और इमेज ट्रांसलेशन जैसी सुविधा देता है। इस ऐप का सब्सक्रिप्शन कीमत 99 रुपये प्रति महीना है। इसके साथ ही दोनों ऐप का मंथली सब्सक्रिप्शन 298 रुपये प्रति महीना है।

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!