शेयर बाजार ने भरी उड़ान, 80000 के पार सेंसेक्स

मुंबई:भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) के लिए मंगलवार को दिन मंगलमय साबित होता दिख रहा है. मार्केट के प्री-ओपनिंग सेशन में ही इतिहास रचते हुए बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स ने पहली बार 80,000 का आंकड़ा छू लिया. प्री-ओपन में करीब 300 अंकों से ज्यादा की उछाल के साथ Sensex ने ये आंकड़ा छुआ. हालांकि, बाजार में दिन का कारोबार शुरू होने पर भी सेंसेक्स और निफ्टी (Sensex-Nifty) नए ऑल टाइम हाई पर ओपन हुए.

शेयर मार्केट (Share Market) में मंगलवार को कारोबार शुरू होते ही बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद से 211.30 अंक या 0.27 प्रतिशत बढ़कर 79,687.49 पर शुरुआत की, तो वहीं निफ्टी ओपनिंग के साथ ही 60.20 अंक या 0.25 प्रतिशत बढ़कर 24,202.20 के नए ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया.

बाजार खुलने के साथ करीब 1935 शेयरों में तेजी आई, 536 शेयरों में गिरावट आई और 97 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ. शुरुआती कारोबार के दौरान आयशर मोटर्स (Eicher Motors), विप्रो (Wipro), टेक महिंद्रा (Tech Mahindra), एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Tech) और हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) निफ्टी पर सबसे ज्यादा बढ़त में कारोबार कर रहे थे. वहीं बजाज ऑटो (Bajaj Auto), सन फार्मा (Sun Pharma), बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance), टाटा मोटर्स (Tata Motors) और अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Ent Share) में गिरावट देखने को मिली.

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!