एमपी का अनोखा परीक्षा केंद्र: यहां पैदल चलना बड़ी चुनौती, ट्रैक्टर ट्राली से होता है सफर

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की बदरवास तहसील के अंतर्गत जीवाजी विश्वविद्यालय के परीक्षा केंद्र की राह आसान नहीं है. क्योंकि यहां परीक्षा केंद्र को बदहाल सूरत में छोड़ दिया गया है. परीक्षा केंद्र के लिए जो रास्ता है, वहां पैदल चलना भी चुनौतीपूर्ण है. बारिश की वजह से रास्ते में कीचड़ है, गड्ढे हैं, जिन पर पानी भरा हुआ है. यही वजह है कि गुरुवार को परीक्षा केंद्र तक जाने के लिए छात्रों को ट्रैक्टर ट्राली की मदद लेनी पड़ी.

ग्रामीणों ने की मदद

जीवाजी विवि. के इस परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में होने वाली परेशानियों को लेकर छात्रों ने गुस्सा जाहिर किया. सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें साझा की. अब ये तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं. परीक्षा केंद्र तक पहुंचने का 700 मीटर का रास्ता इतना दूभर है कि यहां से आने-जाने वालों का पसीना छूट रहा है. अच्छी बात ये रही कि छात्रों की परेशानी को समझते हुए ग्रामीणों ने मदद की.ट्रैक्टर ट्राली से किसी प्रकार परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया. 

 “एग्जाम के पहले रास्ता दुरुस्त करना चाहिए था”

छात्रों ने कहा कि “परीक्षा केंद्र शिवपुरी जिले के बदरवास तहसील में ही क्यों बनाया गया जब रास्ता नहीं था. कॉलेज रोड पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं. कच्चा रास्ता है. ऐसे में बारिश के दिनों में शासन को परीक्षा कराने से पहले कम से कम रास्ते को दुरुस्त करना चाहिए था. लेकिन ऐसा नहीं हुआ.”

छात्र परीक्षा केंद्र के बाहर 700 मीटर दूर खड़े रहे
मौसम विभाग ने पिछले तीन दिनों के लिए शिवपुरी में भारी बारिश की चेतावनी दी है. गुरुवार को छात्रों की परीक्षा थी. छात्र परीक्षा केंद्र के बाहर 700 मीटर दूर खड़े थे. रास्ता इतना खराब था कि वहां पहुंचे कैसे? छात्रों को लगा कि कोई जिम्मेदार निश्चित तौर पर इसका हल निकालेगा.लेकिन किसी ने कोई खबर नहीं ली. जब कुछ छात्रों ने वहां जाने की कोशिश की और वो वहां नहीं पहुंच पाए. फिर ग्रामीणों को छात्रों पर तरस आई. गांव वालों ने छात्रों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया.

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    ग्वालियर समेत 21 जिलों में लू चलेगी; भोपाल में सड़क का डामर पिघला

    भीषण गर्मी के बीच मध्यप्रदेश में 26 और 27 अप्रैल को बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश होने का अनुमान…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!