ग्वालियर चंबल संभाग में भारी बारिश का अलर्ट, गरज-चमक के साथ यहां बरसेंगे मेघ

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय है। ऐसे में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार बारिश का दौर जारी है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो जुलाई का महीना मध्य प्रदेश के लिए अच्छी बारिश लेकर आएगा। वहीं ग्वालियर चंबल संभाग में IMD ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में बारिश को लेकर दो सिस्टम एक्टिव है। शुक्रवार को 23 जिलों में बारिश दर्ज की गई है। 

शनिवार को ग्वालियर-चंबल संभाग समेत पूरे मध्यप्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आंधी तूफान के साथ तेज बारिश की संभावना जताई गई है। ग्वालियर, गुना, अशोकनगर, मुरैना, भिंड,दतिया, शिवपुरी,विदिशा,सागर में भारी बारिश की मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। वहीं भोपाल,इंदौर, शाजापुर, जबलपुर, उज्जैन,देवास, खरगौन में आंधी तूफान के साथ बारिश की संभावना है। प्रदेश में फिलहाल औसत से ज्यादा बारिश हो गई है।

प्रदेश के इन जिलों में हुई बारिश
शुक्रवार 5 जुलाई को भोपाल, बैतूल, धार, गुना, ग्वालियर, नर्मदापुरम, इंदौर, खंडवा, खरगोन, रायसेन, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, खजुराहो, सागर, सतना, टीकमगढ़, उमरिया, शिवपुरी और उज्जैन में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई।

आज इन जिलों में बरसेंगे बादल
मौसम विभाग में शनिवार को भी प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और अति भारी बारिश और भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। नीमच गुना शिवपुरी और शिवपुर कला जिला में अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम और उज्जैन में भी भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।

  • सम्बंधित खबरे

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    केंद्रीय मंत्री का भतीजा बन ठग रहा था 12Th पास जालसाज,CBI और गृह मंत्रालय के फर्जी आईकार्ड बरामद

     ग्वालियर। अब तक आपने कई ऐसे ठगों को देखा होगा जो खुद को अधिकारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!