भारतीय टीम पर हुई पैसों की बारिश, उपविजेता द. अफ्रीका समेत बाकी टीमों को मिली इतनी राशि

भारत ने टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीत लिया है। बारबाडोस में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हरा दिया। अब भारतीय टीम पर पैसों की बारिश हुई है। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही आईसीसी ने प्राइज मनी की घोषणा की थी। आईसीसी ने टूर्नामेंट में प्राइज मनी का बजट 93.51 करोड़ रुपये (11.25 मिलियन यूएस डॉलर) रखा था, जो कि एक रिकॉर्ड है। यह पिछले सभी आईसीसी टी20 विश्व कप टूर्नामेंट से ज्यादा है। वहीं, पिछले साल भारत में हुए वनडे विश्व कप में प्राइज मनी का बजट 82.93 करोड़ रुपये (10 मिलियन अमेरिकी डॉलर) था।

विजेता टीम को कितनी प्राइज मनी मिली?
आईसीसी के एलान के मुताबिक विश्व विजेता भारतीय टीम को 20.36 करोड़ रुपये (2.45 मिलियन यूएस डॉलर) मिले हैं। पिछले किसी भी टी20 विश्व कप टीम में विजेता टीम को इतने रुपये नहीं मिले थे। इस साल रिकॉर्ड 20 टीमें इस टूर्नामेंट में खेली थीं। इस वजह से यह अब तक का सबसे बड़ा टी20 विश्व कप रहा। वहीं, फाइनल में हारने वाली टीम यानी उपविजेता दक्षिण अफ्रीका को 10.64 करोड़ रुपये (1.28 मिलियन अमेरिकी डॉलर) से संतोष करना पड़ा। सेमीफाइनल खेलकर बाहर होने वाली टीमों को 6.54 करोड़ रुपये (787,500 यूएस डॉलर) मिले। इनमें अफगानिस्तान और इंग्लैंड की टीमें शामिल हैं

सुपर-आठ राउंड से बाहर होने वाली टीमों पर भी पैसों की बारिश
दूसरे दौर यानी सुपर-8 राउंड को पार करने में नाकाम रहने वाली टीमों को 3.17 करोड़ रुपये (382,500 यूएस डॉलर) मिले। सुपर आठ राउंड से ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, वेस्टइंडीज और अमेरिका की टीम बाहर हो गई थी। वहीं, नौ से 12वें स्थान पर रहने वाली टीमों को 2.05 करोड़ रुपये (247,500 यूएस डॉलर) मिले। 13 से 20वें स्थान पर रहने वाली हर एक टीम को 1.87 करोड़ रुपये (225,000 यूएस डॉलर) मिले। इसके अलावा हर एक टीम को टूर्नामेंट में एक मैच जीतने पर अतिरिक्त 25.89 लाख रुपये (31,154 यूएस डॉलर) दिए गए। इसमें सेमीफाइनल और फाइनल के मैच शामिल नहीं हैं। यह नियम सुपर-8 राउंड तक लागू है। 

किस राउंड में कितने रुपये मिले:

राउंड प्राइज मनी
विजेता (भारत)20.36 करोड़ रुपये (2.45 मिलियन अमेरिकी डॉलर) 
उप-विजेता (दक्षिण अफ्रीका)10.64 करोड़ रुपये (1.28 मिलियन अमेरिकी डॉलर)
सेमीफाइनल में हारने पर
(अफगानिस्तान, इंग्लैंड)
6.54 करोड़ रुपये (787,500 अमेरिकी डॉलर)    
सुपर-8 राउंड से बाहर होने पर
(ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, वेस्टइंडीज,
अमेरिका) 
3.17 करोड़ रुपये (382,500 अमेरिकी डॉलर)
9 से 12वें स्थान पर रहने पर2.05 करोड़ रुपये (247,500 अमेरिकी डॉलर)
13 से 20वें स्थान पर रहने पर1.87 करोड़ रुपये (225,000 अमेरिकी डॉलर)

टी20 विश्व कप में 20 टीमों ने लिया हिस्सा
टी20 विश्व कप में शुरुआती राउंड यानी ग्रुप स्टेज मं 40 मैच खेले गए। 20 टीमों को पांच-पांच के चार ग्रुप में बांटा गया था। ग्रुप स्टेज में अपने-अपने ग्रुप पर शीर्ष पर रहने वाली दो टीमें सुपर-8 में पहुंचीं। इसके बाद सुपर-8 राउंड की शुरुआत हुई। फिर सेमीफाइनल (पहला मैच द. अफ्रीका और अफगानिस्तान, दूसरा मैच भारत और इंग्लैंड) और 29 जून को बारबाडोस में फाइनल (भारत और दक्षिण अफ्रीका) मैच खेला गया। आईसीसी ने प्राइज मनी का एलान करते हुए कहा था कि यह टूर्नामेंट कई मायनों में ऐतिहासिक है, इस वजह से प्राइज मनी भी ऐतिहासिक रखा गया। हम इसे सबसे सफल टी20 विश्व कप बनाना चाहते हैं। आईसीसी इसमें कामयाब भी रहा। आतंकियों की तमाम धमकियों के बीच आईसीसी ने सफलतापूर्वक टूर्नामेंट का आयोजन किया।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!