दिल्ली कैपिटल्स ने लगाई जीत की हैट्रिक, चेन्नई को उसके घर में 25 रन से हराया, बेकार गई विजय शंकर की अर्धशतकीय पारी

 IPL 2025 में आज डबल हेडर मुकाबले खेले जा रहे हैं। दिन के पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 25 रन से हरा दिया है। चेन्नई के घरेलू मैदान एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मैच में DC के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। टीम ने केएल राहुल की 51 गेंदों पर 77 रन की शानदार पारी की मदद से 20 ओवर में 6 विकेट पर 183 रन बनाए। जवाब में 184 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर केवल 158 रन ही बना सकी।

इस तरह दिल्ली ने यह मुकाबला 25 रन से अपने नाम कर लिया। 184 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 74 रन के अंदर ही पांच विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद विजय शंकर और महेंद्र सिंह धोनी ने छठे विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी की, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। विजय शंकर ने शानदार बल्लेबाजी की और 54 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 69 रन बनाए, जबकि धोनी 26 गेंदों पर एक चौका और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाकर नाबाद रहे।

दिल्ली की ओर से विपराज निगम ने सबसे अधिक 2 विकेट चटकाए। इसके अलावा मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव और मुकेश कुमार को 1-1 सफलता मिली।

दिल्ली कैपिटल्स ने लगाई जीत की हैट्रिक

गौरतलब है कि दिल्ली की यह लगातार तीसरी जीत है और आईपीएल 2025 में उसका अजेय अभियान जारी है। वहीं सीएसके की यह लगातार तीसरी हार है। इससे पहले उसे राजस्थान रॉयल्स और आरसीबी के खिलाफ भी हार मिली थी।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!