खिताब जीतते ही विराट कोहली ने ले लिया संन्यास, आखिर में कर गए ये बड़ा खुलासा, रोहित पर क्या बोले?

भारत में आज रात दिवाली जैसा माहौल है, क्योंकि रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने वो सपना पूरा कर दिया, जिसका 17 साल से पूरा होने का इंतजार था. टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 रनों से रोमांचक शिकस्त दी. भारत द्वारा दिया गया 177 के टारगेट का पीछा करते हुए अफ्रीकी टीम 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 169 रन ही बना पाई और मैच हार गई. टीम इंडिया की जीत का हीरो कोई एक नहीं पूरी टीम है.

17 साल बाद ट्रॉफी जीती टीम इंडिया

भारतीय टीम ने 17 साल बाद टी-20 वर्ल्ड कप जीता है,इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में  टीम ने 2007 में पहला वर्ल्ड कप जीता था. इसी के साथ भारतीय टीम ने ICC ट्रॉफी के 11 साल के सूखे को खत्म कर दिया. भारत ने आखिरी ICC टूर्नामेंट 2013 में जीता था. फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच रहे विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास का ऐलान भी कर दिया है.

विराट कोहली का संन्यास

मैच के बाद विराट कोहली ने कहा ‘यह मेरा आखिरी टी20 विश्व कप था, यह वही है जो हम हासिल करना चाहते थे. यह भारत के लिए मेरा आखिरी टी20 मैच था. हम कप उठाना चाहते थे. जिसे हमने उठा लिया है. विराट ने खुलासा करते हुए बताया कि अगर टीम इंडिया खिताब नहीं जीतती तब भी वे संन्यास लेने वाले थे. कोहली ने कहा ‘ऐसा कुछ नहीं था जिसे मैं हारने पर भी घोषित नहीं करने वाला था.

रोहित को लेकर क्या बोले विराट कोहली?

विराट कोहली ने बताया कि ‘अगली पीढ़ी के लिए टी20 खेल को आगे ले जाने का समय आ गया है. ICC टूर्नामेंट जीतना हमारे लिए यह एक लंबा इंतजार रहा है. आप रोहित जैसे किसी व्यक्ति को देखें, उसने 9 टी20 विश्व कप खेले हैं और यह मेरा छठा है. वह इसका हकदार है. चीजों (भावनाओं) को रोकना मुश्किल रहा है और मुझे लगता है कि यह बाद में समझ में आने वाला है, यह एक अद्भुत दिन है और मैं आभारी हूं.’

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!