राजस्थान के रजवाड़ों ने पंजाब को चटाई धूल, 50 रन से दी करारी शिकस्त, आर्चर ने झटके 3 विकेट

आईपीएल में आज डबल हेडर के दूसरे रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 50 रन से हराकर बड़ी जीत दर्ज की है. यह मैच चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में राजस्थान की टीम ने शानदार बल्लेबाजी और घातक गेंदबाजी से पंजाब को एकतरफा शिकस्त दी.

PBKS के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इसके बाद राजस्थान रॉयल्स ने सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की 45 गेंदों पर 67 रन की अर्धशतकीय पारी, रियान पराग की 43 और कप्तान संजू सैमसन की 38 रन की सूझबूझ भरी पारी के दम पर 4 विकेट के नुकसान पर 205 रन बना लिए. पंजाब की ओर से गेंदबाजी में लॉकी फर्ग्यूसन ने सबसे अधिक 2 विकेट लिए, जबकि मार्को यानसेन और अर्शदीप सिंह को 1-1 सफलता मिली.

206 रनों का लक्ष्य हासिल करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 155 रन ही बना सकी. नेहल वढेरा ने 41 गेंदों में 62 रन की शानदार पारी खेली, वहीं ग्लेन मैक्सवेल ने 21 गेंदों में 30 रन बनाए. राजस्थान की ओर से गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके. संदीप शर्मा और महेश तीक्षणा ने दो-दो विकेट लिए, जबकि कुमार कार्तिकेय और वानिंदु हसरंगा को एक-एक सफलता मिली.

पंजाब और राजस्थान की दोनों टीमों की प्लेइंग-11
पंजाब किंग्स (PBKS)

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, नेहल वढेरा, ग्लेन मैक्सवेल, शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, मार्को यानसेन, अर्शदीप सिंह, लॉकी फर्ग्यूसन, युजवेंद्र चहल.

इम्पैक्ट प्लेयर्स: प्रियांश आर्या, हरप्रीत बरार, प्रवीण दुबे, विष्णु विनोद, विजयकुमार विशाक.

राजस्थान रॉयल्स (RR)

यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (कप्तान), नीतीश राणा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश तीक्षणा, युद्धवीर सिंह चरक, संदीप शर्मा.

इम्पैक्ट प्लेयर्स: कुणाल सिंह राठोड़, शुभम दुबे, फजलहक फारूकी, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल.

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!