मालवा उत्सव में लगा अवैध काॅलोनी का स्टाॅल, ग्राहक बनकर पहुंचे अफसर, सील किया स्टाॅल

इंदौर के लालबाग परिसर में लगे मालवा उत्सव मेले में एक अवैध काॅलोनी का स्टाॅल लगाकर प्लाॅटों की प्री बुकिंग की जा रही थी। जिन काॅलोनियों का प्रचार स्टाॅल पर हो रहा था। उसकी न तो रेरा से अनुमति है और न नक्शा स्वीकृृत है।

एसडीएम विनोद राठौर ने एक तहसीलदार और पटवारी को ग्राहक बनाकर दिव्य वसुधा ग्रुप के स्टाॅल पर भेजा। तो उनसे कहा गया कि 50 हजार रुपये देकर प्लाॅट की प्री बुकिंग कराई जा सकती है।

अफसरों ने काॅलोनियों की अनुमतियों की जानकारी चाही तो स्टाॅल पर जानकारी देने वाले बगले झांकने लगे। इसके बाद पंचनामा बनाकर स्टाॅल सील कर दिया और सारी सामग्री जब्त कर ली गई।
डायरी पर बेचे जा रहे प्लाॅट

दिव्य वसुधा ग्रुप उज्जैन रोड और सुपर कारिडोर पर विनायक ग्रीन्स और तुलसी एवेन्यू काॅलोनी में सस्ते दामों पर प्लाॅट दिखाकर स्टाॅल पर बेच रहा था। लुभावने आफर भी दिए जा रहे है। इन प्लाॅटों की बुकिंग डायरी पर जा रही थी,क्योकि अभी तक काॅलोनी को रेरा की अनुमति नहीं मिली है। अब प्रशासन शहर में लगने वाले स्टाॅलों पर नजर रखेगा।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!