इंदौर में पत्रकार पर हुए हमले की मीडिया जगत ने की निंदा

इंदौर। इंदौर में खुलेआम हो रही गुंडागर्दी से आम नागरिक खौफजदा है। हालात यह हो रहे है कि गुंडे पुलिस और पत्रकारों पर भी हमले से नहीं चूक रहे। गुरुवार देर रात दो घटनाओं ने साबित कर दिया कि इंदौर में अपराधी बेखौफ है। यह आरोप शहर के वरिष्ठ पत्रकारों ने पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता के समक्ष लगाए। गौरतलब है कि गुरुवार देर रात एक समारोह में वरिष्ठ पत्रकार अंकुर जायसवाल पर हथियारबंद गुंडों ने जानलेवा हमला कर दिया था। जायसवाल पर हुए इस हमले से आक्रोशित पत्रकारों का एक दल इंदौर प्रेस क्लब के बैनर तले पुलिस कमिश्नर से मिलने पहुंचा।

सभ्य समाज को डराने की कोशिश
कुख्यात गैंगस्टर द्वारा घेर कर जायसवाल पर हमला किया। यह हमला सभ्य समाज को भयभीत करने का भी जरिया है, गुंडा तत्वों का संदेश है कि आज कलम के सिपाही भी महफूज नहीं। इस हमले की भर्त्सना करते करते हुए प्रेस क्लब की ओर से एक ज्ञापन भी दिया गया। इस ज्ञापन में मांग करी गई कि हमलावर गुंडा तत्वों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए और हमलावरों के घरों पर बुलडोजर चलाया जाए। पुलिस को चाहिए कि अपराधियों तत्वों में उसका खौफ पैदा हो और आम शहरी को सुरक्षा का अहसास दिलाया जा सके। प्रतिनिधि मंडल में प्रेस क्लब के महासचिव हेमंत शर्मा, उपाध्यक्ष द्वय प्रदीप जोशी, दीपक कर्दम, कोषाध्यक्ष संजय त्रिपाठी, कार्य समिति सदस्य अभय तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार मांगीलाल चौहान, महेश मिश्रा, अभिषेक रघुवंशी , दीपक यादव, बंटी गुंजाल , दीपक जैन, , कमलेश्वर सिंह, मनसुख परमार , घनश्याम डोंगरे , सुमित ठक्कर ,सचिन शर्मा , एल के पंडित , विकास सिंह सोलंकी सहित अनेक पत्रकार साथी मौजूद थे।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!