इंदौर की ऊंची उड़ान! खुश हो जाएं IT प्रोफेशनल्स, शहर में आ रहे हैं 2 मॉडर्न IT पार्क, जानिये कैसी है तैयारी

इंदौर , मध्य प्रदेश सरकार इंदौर को सूचना प्रौद्योगिकी केंद्र बनाने की कोशिश कर रही है. इसी सिलसिले में सरकार शहर में दो नए आईटी पार्क बना रही है, जिनके अगले साल के अंत तक तैयार होने की उम्मीद है. मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम (एमपीआईडीसी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो दोनों आईटी पार्क दिसंबर 2025 तक तैयार हो जाएंगे.

यहां बन रहे आईटी पार्क

एमपीआईडीसी के इंदौर क्षेत्रीय कार्यालय की कार्यकारी निदेशक सपना अनुराग जैन ने बताया कि शहर के अलग-अलग इलाकों में आईटी पार्क-3 और आईटी पार्क-4 का निर्माण किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि आईटी पार्क-3 खंडवा रोड पर लगभग छह एकड़ में बनाया जा रहा है, इसमें 19 मंजिलें होंगी और इसके परिसर में 950 कारें पार्क की जा सकेंगी. जबकि आईटी पार्क-4 का निर्माण परदेशीपुरा में इलेक्ट्रॉनिक्स कॉम्प्लेक्स में 3,785 वर्ग मीटर में किया जा रहा है और इसमें इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन एंड मैन्युफैक्चरिंग (ईएसडीएम) उद्योग की इकाइयां भी शामिल होंगी.

खंडवा रोड पर 5वें आईटी पार्क बनाने की योजना

सपना अनुराग जैन ने यह भी कहा कि ”शहर में खंडवा रोड पर आईटी पार्क-5 बनाने की योजना बनाई जा रही है. इसके अलावा, बरलाई में प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र में आईटी कंपनियों और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के क्षेत्र में काम करने वाली फर्मों और डेटा सेंटरों के लिए जगह की पहचान की गई है. अधिकारियों ने कहा कि राज्य सरकार पहले ही इंदौर में चार आईटी पार्क तैयार कर चुकी है, जो एमपी की वित्तीय राजधानी है. इनमें से क्रिस्टल आईटी पार्क को आईटी एसईजेड (विशेष आर्थिक क्षेत्र) का दर्जा प्राप्त है जहां से साल 2012 में सॉफ्टवेयर निर्यात की प्रक्रिया शुरू हुई थी.

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!