इंदौर में दिनभर रही उमस, तापमान भी 39 डिग्री तक पहुंचा, शाम को हो गई बारिश

इंदौर में सोमवार को मौसम के अलग-अलग रंग नजर आए। दोपहर तक लोग गर्मी और उमस से परेशान रहे, फिर शाम को अचानक बारिश होने लगी। कुछ देर के लिए इससे थोड़ी देर के लिए मौसम में ठंडक घुल गई लेकिन कुछ समय बाद फिर उमस से लोगों को दो चार होना पड़ा।इंदौर में सुबह से ही बादल छाए हुए थे। दिन में शहर खूब तपा। तापमान भी 39 डिग्री तक जा पहुँचा। जो इस सीजन का अधिकतम तापमान था। शाम चार बजे बाद हवाओं का दौर शुरू हो गया। शाम पांच बजे बाद बारिश होने लगी। कही रिमझिम तो कही तेज बारिश हुई।

बारिश से बचने के लिए सड़क पर चल रहे लोग जगह तलाशने लगे। बारिश होने तक सड़कों पर ट्रैफिक भी कम हो गया, लेकिन मौसम खुलने के बाद कई सड़कों पर ट्रैफिक जाम भी हुआ। पलासिया चौराहा पर आधे घंटे तक यातायात बाधित हुआ।

इस हफ्ते दूसरी बार बारिश
इंदौर में इस सप्ताह दूसरी बार बारिश हुई। इससे पहले शुक्रवार को बारिश हुई थी। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

दिनभर गर्मी रहेगी और शाम को बारिश के हालात बनेंगे। दिन में भले ही मौसम बदल रहा है, लेकिन रात का तापमान औसत से ज्यादा है। इस पर अप्रैल के दो हफ्तों में रात का तापमान पिछले साल की तुलना में ज्यादा रहा। रविवार को रात का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा था। रविवार को दिन का तापमान 37 डिग्री था, लेकिन सोमवार को पारा 39 डिग्री तक जा पहुंचा।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!