1 मई से भरे जाएंगे 10th-12th के सप्लीमेंट्री फॉर्म, ऐसे करें आवेदन

भोपाल। मध्यप्रदेश में 10वीं-12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा के फॉर्म 1 मई से भरे जाएंगे। 12वीं के सप्लीमेंट्री फॉर्म परीक्षा शुरू होने से एक दिन पहले तक भरे जाएंगे। 10वीं के फार्म भी विषयवार परीक्षा शुरू होने से एक दिन पहले तक भरे जा सकेंगे। एमपी बोर्ड ने इस बार बेस्ट फाइव योजना के तहत रिजल्ट घोषित किया है। छात्र-छात्राएं सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए 1-20 मई तक आवेदन कर सकते हैं। छात्र माध्यमिक शिक्षा मंडल की ऑफिशियल वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

स्टूडेंट्स ऐसे करें आवेदन
फार्म भरने के लिए आपको एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां, आपको सप्लीमेंट्री फॉर्म नाम का एक लिंक दिखाई देगा। जिसे आपको क्लिक करना होगा। फिर आपके सामने सप्लीमेंट्री परीक्षा का फॉर्म आ जाएगा, जिसमें आपको सभी आवश्यक जानकारी भरनी होगी। इसके बाद आपका फॉर्म सफलतापूर्वक सबमिट हो जाएगा।
10वीं में 1 लाख 391 स्टूडेंट्स को सप्लीमेंट्री
बता दें कि एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा के परिणाम 24 अप्रैल को जारी किए गए थे। इस बार 10वीं में 8 लाख 21 हजार 086 नियमित स्टूडेंट्स का रिजल्ट जारी हुआ। 3 लाख 5 हजार 067 स्टूडेंट्स 1st डिवीजन से,1 लाख 69 हजार 863 स्टूडेंट्स 2nd डिवीजन से और 2 हजार 145 स्टूडेंट्स 3rd डिवीजन से पास हुए। वहीं 1 लाख 391 स्टूडेंट्स को सप्लीमेंट्री आई है।
12वीं में 88 हजार 369 को सप्लीमेंट्री
12वीं में 6 लाख 23 हजार 341 नियमित स्टूडेंट्स का रिजल्ट जारी हुआ। 2 लाख 92 हजार 799 स्टूडेंट 1st डिवीजन से,1 लाख 9 हजार 268 2nd डिवीजन और 422 स्टूडेंट्स 3rd डिवीजन से पास हुए। 88 हजार 369 स्टूडेंट्स को सप्लीमेंट्री आई है। 12वीं का रिजल्ट 64.49% रहा।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!