आज होगी कैबिनेट की बैठक, ढाई करोड़ में बिकेगा एमपी का हेलीकॉप्टर, 150 करोड़ होंगे माफ

भोपाल। प्रदेश सरकार खनिज की वसूली के लिए लंबित 150 करोड़ का ब्याज माफ करेगी. आज होने वाली मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा. कैबिनेट में 2003 में क्षतिग्रस्त हुए हेलिकॉप्टर को 2.57 करोड़ रुपए में बेचा जाएगा. इसे भोपाल की कंपनी एफए इंटरप्राइसेस ने टेंडर प्रक्रिया के बाद खरीदा है. कैबिनेट में करीब आधा दर्जन प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी.

150 करोड़ रुपए होंगे माफ
कैबिनेट की बैठक में खनिल साधन विभाग का समाधान योजना के तहत 150 करोड़ के ब्याज माफी का प्रस्ताव लाया जाएगा. यह राशि सालों से लंबित पड़ी हुई है. दरअसल खनिज राजस्व पर करीब 60 करोड़ रुपए बकाया है, जिस पर ब्याज ही बढ़कर 150 करोड़ से ज्यादा का हो गया है. बताया जाता है कि 1960-61 से 2009-10 तक खनिज राजस्व 29 करोड़ 18 लाख रुपए बकाया है, जिस पर ब्याज 116 करोड़ रुपए बकाया हैं. इसके बाद के सालों में बकाया राजस्व 30 करोड़ पर ब्याज 34.66 करोड रुपए है. राज्य सरकार ने राजस्व वसूली के लिए समाधान योजना लागू करने के निर्देश दिए हैं. इसके तहत बकाया ब्याज राशि पर पूरी छूट दी जाएगी.

कैबिनेट की बैठक में योग आयोग गठित करने का अनुसमर्थन का प्रस्ताव आएगा.
विकासखंड स्तर पर कम्प्यूटर ऑपरेटर की नियुक्ति करने के संबंध में प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा.

ढाई करोड़ में बेचा जाएगा हेलीकॉप्टर
कैबिनेट की बैठक में 2003 में क्षतिग्रस्त हुए हेलीकॉप्टर बेल 430 को 2.57 करोड़ में बेचने जाने के प्रस्ताव पर कैबिनेट में चर्चा होगी. हेलीकॉप्टर को बेचे जाने के लिए मई 2022 में सातवीं बार टेंडर निकाला गया था, इसमें भोपाल की कंपनी एफए इंटरप्राइजेस ने इसे 2.57 करोड़ रुपए में खरीदने का प्रस्ताव दिया था. जिस पर विमानन विभाग की अनुशंसा के बाद वित्त विभाग भी अपनी सहमति जता चुका है. अब इस पर कैबिनेट में विचार विमर्श किया जाएगा.

सम्बंधित खबरे

MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!