टेस्ला में होगी बड़ी छंटनी, एलन मस्क ने दी कर्मचारियों को बुरी खबर  

दिग्गज इलेक्ट्रिक वेहिकल (EV Cars) निर्माता कंपनी टेस्ला में बड़ी छंटनी (Tesla layoffs) होने जा रही है. टेस्ला के सीईओ (Tesla CEO) एलन मस्क ने कंपनी के लगभग 10 फीसदी कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का ऐलान कर दिया था. इसके लिए इलेक्ट्रिक वेहिकल की डिमांड में आई सुस्ती को जिम्मेदार बताया गया है. एलन मस्क (Elon Musk) ने टेस्ला के कर्मचारियों को एक ईमेल भेजा है. इसमें कहा गया है कि कंपनी के कई डिपार्टमेंट में एक ही जिम्मेदारी पर कई लोग काम कर रहे हैं. साथ ही कुछ जगहों पर काम करने के तरीके में भी बदलाव की जरूरत महसूस की जा रही है. हमें कठिन फैसला लेते हुए अपनी ग्लोबल वर्कफोर्स (Tesla Employees) में से 10 फीसदी लोगों को नौकरी से निकालना होगा.

एलन मस्क बोले- तरक्की के लिए कॉस्ट कटिंग जरूरी
एलन मस्क के अनुसार, टेस्ला अपनी तरक्की के अगले फेज की ओर बढ़ रही है. इसके लिए हमें कॉस्ट कटिंग और प्रोडक्शन बढ़ाने के हर तरीके को आजमाना होगा. हमने अपनी कंपनी का पूरा विश्लेषण किया है. इसमें पाया गया है कि हमें अपने कर्मचारियों की संख्या में लगभग 10 फीसदी की कटौती करनी पड़ेगी. मुझे ऐसा निर्णय लेने में नफरत होती है लेकिन, यह बेहद जरूरी है.

कम से कम 14 हजार कर्मचारियों पर गिरेगी गाज
टेस्ला में पिछले साल तक 1,40,473 कर्मचारी थे. पिछले 3 साल में यह आंकड़ा दोगुना हो चुका है. कंपनी अपने ऑस्टिन और बर्लिन प्लांट का उत्पादन बढ़ाना चाह रही है. यदि पूरी दुनिया में यह छंटनी लागू होती है तो कम से कम 14 हजार कर्मचारियों की नौकरी जाएगी. पिछले महीने कंपनी ने जो बिक्री आंकड़े जारी किए थे, उनमें बड़ी गिरावट देखी गई थी. चार साल में पहली बार किसी तिमाही में कंपनी की बिक्री घटी थी. कंपनी के साइबरट्रक (Cybertruck) द्वारा अच्छा प्रदर्शन न करने के चलते ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले समय में सेल में और गिरावट आएगी.

कंपनी के सीएफओ ने जनवरी में ही दे दिए थे संकेत
कंपनी के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर वैभव तनेजा ने जनवरी में कहा था कि हमें एक-एक पैसा बचाने की कोशिश करनी चाहिए. हमारे पास एक मजबूत टीम है, जो इस दिशा में काम कर रही है. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले टेस्ला ने साल 2022 में भी लगभग 10 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी की थी.

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!