मुख्यमंत्री केजरीवाल को जेल में दिल्ली के लोगों की चिंता : आतिशी

नई दिल्ली  . तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से सोमवार को पत्नी सुनीता केजरीवाल और शिक्षा मंत्री आतिशी ने मुलाकात की.

इसके बाद पत्रकारवार्ता में आतिशी ने कहा कि मुख्यमंत्री को जेल में रहकर भी दिल्ली के दो करोड़ लोगों की चिंता है. मुलाकात के दौरान उन्होंने सरकार के कामकाज, योजनाओं, मोहल्ला क्लीनिक समेत अन्य कामों के लेकर जानकारी ली.

आतिशी के अनुसार, केजरीवाल ने कहा कि गर्मी आ गई है, लोगों को पानी की दिक्कत नहीं होनी चाहिए. इस पर लगातार नजर रखी जाए. उन्होंने दिल्ली की महिलाओं के लिए संदेश भेजा है कि वो घबराएं नहीं है. उनके लिए घोषित प्रतिमाह एक हजार रुपये की योजना जल्द लागू होगी. वो जल्द ही जेल से बाहर आएंगे और योजना को लागू करेंगे.

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने विधायकों के लिए निर्देश के रूप में संदेश भेजा है कि सभी विधायक लगातार अपनी विधानसभा क्षेत्रों का निरीक्षण करें. लोगों से मिले उनकी समस्याएं सुने और उसे दूर करें.

दोनों के बीच आधा घंटा मुलाकात हुई

आतिशी और सुनीता केजरीवाल की सीएम से करीब आधा घंटा तक मुलाकात हुई. इस दौरान मंत्री आतिशी ने बताया कि जेल में बंद सीएम केजरीवाल से जब कुशलक्षेम पूछी तो उन्होंने इस बारे में बात करने के बजाय यह सवाल किया कि क्या स्कूली बच्चों को किताबें मिल रही हैं और क्या मोहल्ला क्लीनिक में दवाइयां पहुंच रही हैं? मंगलवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान तिहाड़ जेल में अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करेंगे.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!