ग्वालियर के वार्ड-36 में 53 लाख से अधिक के विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण एवं भूमि-पूजन

ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने वार्ड-36 में जीवाजी गंज से विकास यात्रा का शुभारंभ किया। मंत्री तोमर ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी के हितों का ध्यान रखती है। पहले लाडली लक्ष्मी योजना से बेटियों के भाग्य को संवारा अब माता बहनों के लिए लाडली बहना योजना लेकर आई है। योजना में सभी महिलाओं को ₹1000 प्रति महीना मिलेगा। साथ ही वृद्ध और कल्याणी महिलाओं को भी ₹1000 प्रति महीना पेंशन मिलेगी।

ऊर्जा मंत्री तोमर ने वार्ड 36 स्थित जीवाजी गंज, पीजी कॉलेज की गलियां, सिकरवारी मोहल्ला, न्यू शांति नगर, कबीर आश्रम, रामकुई, जलाल खान की गोठ, बजरिया चैराहा, बाल्मीकि मंदिर सहित जगहों पर विद्युत व नगर निगम के 53 लाख से अधिक के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किया।

यात्रा के दौरान अनेक स्थानों पर गंदगी एवं नियमित गाडी न आने की शिकायत मिली जिसको लेकर संबंधित अधिकारियों को निरंतर सफाई व्यवस्था ठीक करने एवं प्रतिदिन कचरा संग्रहण वाहन भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय का निरीक्षण किया। बच्चों से बात की और पढाई के लिए प्रेरित किया।

आधे घंटे में वृद्धा विकलांग पेंशन कराई स्वीकृत

विकास यात्रा के मुल्लाजी की सराय में पहुँचने पर वहाँ श्रीमती साइमा खान ने बताया कि वह दिव्यांग हैं, लेकिन उनको दिव्यांग पेंशन नहीं मिल रही है। सूबे की पाएगा निवासी श्रीमती रशीदा बानो ने बताया कि वह वृद्ध हैं लेकिन उनको वृद्धा पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा है। इस पर ऊर्जा मंत्री तोमर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया और दोनों लोगों की पेंशन आधे घंटे में स्वीकृत कर स्वीकृति-पत्र प्रदान किये।

वार्ड-10 में विकास यात्रा 23 फरवरी को

23 फरवरी 2023 को विकास यात्रा वार्ड-10 में हनुमान मंदिर किला गेट चौराहा से प्रारंभ होकर कृपालनाथ के धूना, हलवाटखाना, सोडा कुआं, बाबा कपूर, कसाई मोहल्ला, गोलंदाज, नाइन मोहल्ला, लखेरा गली, रामेश्वर महादेव, कानून गोयन मोहल्ला, चौबे जी की धर्मशाला, शीतल गली, नील ग्राम गली पहुँचेगी। सुभाष पुरी पर यात्रा का समापन किया जाएगा।

  • सम्बंधित खबरे

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    केंद्रीय मंत्री का भतीजा बन ठग रहा था 12Th पास जालसाज,CBI और गृह मंत्रालय के फर्जी आईकार्ड बरामद

     ग्वालियर। अब तक आपने कई ऐसे ठगों को देखा होगा जो खुद को अधिकारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!