पहले दिन ग्वालियर में विकास कार्यों का हुआ शिलान्यास एवं लोकार्पण

ग्वालियर:उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह ने ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में विकास यात्रा के पहले दिन अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

राज्य मंत्री कुशवाह ने विकास यात्रा के प्रारंभ में भदावाना धाम पहुँच कर गैवूदास जी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने ग्वालियर के भदावाना धाम से ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में चलने वाले रथ को हरी-झण्डी दिखा कर रवाना किया। राज्य मंत्री कुशवाह ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास की जयंती पर विकास यात्रा का शुभारंभ हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में हर वर्ग के विकास और कल्याण के कार्य किये जा रहे हैं।

राज्य मंत्री कुशवाह ने विकास यात्रा में ग्वालियर ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम गुर्री में 88 लाख 94 हजार रूपये लागत के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया। विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले ग्रामीण क्षेत्र के प्रबुद्धजन को शॉल-श्रीफल देकर सम्मानित किया और मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान के हितग्राहियों को स्वीकृति-पत्र वितरित किये। राज्य मंत्री कुशवाह ने बंजारों का पुरा ग्राम में 2 करोड़ 87 लाख लागत की डामरीकृत सड़क का भूमि-पूजन और 77 लाख रूपये लागत से जल-जीवन मिशन में तैयार पेयजल योजना का लोकार्पण किया। ग्राम बस्तरी में जल-जीवन मिशन में 67 लाख लागत की नल-जल योजना और 22 लाख लागत के अन्य विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिये मुख्यमंत्री चौहान के नेतृत्व में घर-घर नल से जल उपलब्ध कराने के लिये तेजी से कार्य किया जा रहा है।

  • सम्बंधित खबरे

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    केंद्रीय मंत्री का भतीजा बन ठग रहा था 12Th पास जालसाज,CBI और गृह मंत्रालय के फर्जी आईकार्ड बरामद

     ग्वालियर। अब तक आपने कई ऐसे ठगों को देखा होगा जो खुद को अधिकारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!