विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप: फाइनल में नहीं उतर पाए दीपक पूनिया, मिला रजत पदक

भारत के युवा पहलवान दीपक पूनिया चोट के कारण विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप के फाइनल में नहीं उतर पाए, जिसके कारण उन्हें रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा. पूनिया को 86 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में रविवार को ईरान के हसन याजदानी चाराटी का सामना करना था, लेकिन चोट की वजह से वह मुकाबला नहीं कर पाए.
20 साल के दीपक पूनिया ने सेमीफाइनल में स्विट्जरलैंड के स्टेफन सेइचमुथ को 8-2 से मात दकर फाइनल में जगह बनाई थी. वह पहले ही ओलंपिक कोटा हासिल कर चुके हैं. दीपक पूनिया ने पीटीआई से कहा, मेरे बाएं पैर में चोट है. इस हाल में मुकाबले के लिए उतर पाना मुश्किल है. मुझे पता है कि ईरानी पहलवान के खिलाफ लड़ने का एक बड़ा मौका मेरे हाथ से निकल गया.’
दीपक से पहले विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया और रवि कुमार दहिया टोक्यो ओलंपिक के लिए कोटा हासिल कर चुके हैं. दीपक के शानदार प्रदर्शन का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वह मौजूदा चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाले एकमात्र भारतीय पहलवान रहे.
दीपक के पास भारत के लिए इतिहास रचने का मौका था. अगर वह फाइनल जीत जाते, तो विश्व चैम्पियनशिप में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी बन जाते. दो बार के ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार ने 2010 में मॉस्को में आयोजित विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था. पूनिया विश्व चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाले भारत के सबसे युवा खिलाड़ी भी हैं. उन्होंने हाल ही में जूनियर विश्व चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम किया था.

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!