वान डर डुसैन ने कहा- हम भारत पारंपरिक दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट खेलने आए हैं

बेंगलुरु:भारत दौरे पर आई दक्षिण अफ्रीका की मौजूदा टीम को पिछली टीमों से कमजोर माना जा रहा है। लेकिन उसके उप कप्तान रासी वान डर डुसैन ने कहा कि वे यहां पारंपरिक दक्षिण अफ्रीकी तरीके का क्रिकेट खेलने आए हैं। श्रृंखला का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था जबकि दूसरे मुकाबले को भारतीय टीम ने सात विकेट से अपने नाम किया था। विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकाक के नेतृत्व में युवा खिलाड़ियों के साथ यहां पहुंची दक्षिण अफ्रीका की कोशिश रविवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले को जीतकर श्रृंखला को बराबर करने की होगी। डुसैन ने मैच पूर्व संध्या पर कहा, ‘हमारी टीम में युवा है लेकिन हम यहां पारंपरिक दक्षिण आफ्रीकी तरीके का क्रिकेट खेलने आए हैं। अपनी तरफ से अच्छा खेलने की पूरी कोशिश करेंगे।’
उन्होंने कहा, ‘टीम में युवा खिलाड़ी है लेकिन हम दबकर नहीं खेलने वाले हैं। हमारी यही कोशिश होगी। आपको यह नहीं पता होता है कि नतीजा हमारे पक्ष में रहेगा या नहीं। हमें पता है यह मुश्किल होने वाला है क्योंकि भारत दुनिया की सबसे मजबूत टीमों में से एक है। हम उनकी चुनौती को स्वीकार कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘युवा गेंदबाजों के लिए यहां आना और ऐसे खिलाड़ियों को गेंदबाजी करना काफी चुनौतीपूर्ण है। लेकिन मैंने जैसा कहा, हमें चुनौती के बारे में पता है, अगर हम जीतना चाहते है तो ऐसे बल्लेबाजों से निपटना होगा।’ उन्होंने कहा कि टीम को अनुभवी लेग स्पिनर इमरान ताहिर की कमी खल रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!