चंबल में आयोजित होगा कृषि मेला, खेती से संबंधित नई टेक्नोलॉजी के बारे में दी जाएगी जानकारी

मुरैना: मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में कृषि मेला आयोजित किया जाएगा। यह मेला तीन दिवसीय होगा, जो 11, 12 और 13 नवंबर को आयोजित होगा। इस मेले में कई अत्याधुनिक मशीनों सहित किसानों को नई टेक्नोलॉजी के बारे में जानकारी दी जाएगी।

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर मुरैना जिले में पहुंचे। यहां उन्होंने नवंबर के महीने में 11, 12 और 13 तारीख को होने वाले कृषि मेले की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मीडिया से बातचीत करने के दौरान कहा, भारत सरकार और राज्य सरकार से मिलकर कृषि मेला का आयोजन कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इस कृषि मेले में प्रदेश और देश से विभिन्न प्रकार के स्टार्टअप आएंगे। इसके साथ ही इस मेले में खेती में नई टेक्नोलॉजी की झलक दिखाई जाएगी। वहीं, इस विलय के माध्यम से अंचल के किसानों को नई टेक्नोलॉजी और उन्नत खेती के बारे में बताया जाएगा। यह ग्वालियर-चंबल अंचल की किसानों के लिए एक ऐतिहासिक मेले के रूप में होगा और ऐसे अंचल के किसानों को काफी लाभ प्राप्त होगा।

इसके साथ ही केंद्रीय कृषि मंत्री ने राहुल गांधी की यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के हमेशा देश को तोड़ने की बात कही है और अब अगर वह जोड़ने की बात कर रही है तो यह हास्यपद है। इसके साथ ही देश में पांच राज्यों में होने वाले चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, पांच राज्यों में होने वाले चुनावों को लेकर बीजेपी पूरी ताकत से जुटी है और उम्मीद है कि हम इन चुनावों में भारी बहुमत से जीत कर आएंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    केंद्रीय मंत्री का भतीजा बन ठग रहा था 12Th पास जालसाज,CBI और गृह मंत्रालय के फर्जी आईकार्ड बरामद

     ग्वालियर। अब तक आपने कई ऐसे ठगों को देखा होगा जो खुद को अधिकारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!