इंदौर-उज्जैन रोड बनेगी आठ लेन, सिंहस्थ से पहले चौड़ीकरण की तैयारी

इंदौर: 350 करोड़ रुपये खर्च कर महाकाल लोक बनने के बाद अब सरकार उज्जैन की कनेक्टिविटी की तरफ ध्यान देने लगी है। पीडब्ल्यूडी इंदौर-उज्जैन रोड को आठ लेन बनाने की योजना बना रहा है। इस प्रोजेक्ट के लिए लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने अफसरों से चर्चा की है। यदि यह सड़क चौड़ी होती है तो इंदौर से उज्जैन जाने का समय और कम हो जाएगा। अभी यहां फोरलेन है और एक भी फ्लाईओवर नहीं है। लवकुश चौराहे पर एक फ्लाईओवर बनाने के लिए भी लोक निर्माण विभाग जल्द सर्वे शुरू करेगा।

55 किलोमीटर है इंदौर-उज्जैन के बीच की दूरी
इंदौर से उज्जैन के बीच की दूरी 55 किलोमीटर है और करीब एक घंटे का समय लगता है। इंदौर से धरमपुरी तक कई टाउनशिप, कॉलेज और बड़े स्कूल भी खुल गए हैं। इस वजह से दोपहिया और चार पहिया वाहनों का ट्रैफिक इस रुट पर बढ़ गया है, जबकि 100 से ज्यादा यात्री वाहनों के फेर इंदौर से उज्जैन के बीच लगते हैं। राजस्थान की तरफ जाने वाले वाहन भी इंदौर-उज्जैन रोड से नागदा होकर राजस्थान की तरफ जाते हैं। आठलेन बनने से ट्रैफिक वाहन चालक जल्दी दूरी तय कर सकेंगे।

इंदौर-ओंकारेश्वर के बीच भी कनेक्टिविटी होगी ठीक
लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि सिंहस्थ से पहले इंदौर-उज्जैन मार्ग को आठ लेन बनाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। उज्जैन से काफी यात्री ओंकारेश्वर भी जाते हैं। आठलेन सड़क बनने से ट्रैफिक का दबाव मार्ग पर कम हो जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण इंदौर-इच्छापुर मार्ग को फोरलेन कर रहा है। इसके बाद उज्जैन से ओंकारेश्वर जाना ज्यादा आसान होगा। अभी घाट सेक्शन के कारण समय अधिक लगता है।

  • सम्बंधित खबरे

    महाकाल मंदिर के दान पेटी ने उगला खजाना, सावन माह में भक्तों ने की इतने करोड़ रुपये की धन वर्षा

    मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर सावन मास में भक्तों के लिए संभवतः सर्वाधिक प्रिय रहा. यही वजह है कि इस पवित्र माह में देशभर से 85…

    महाकाल मंदिर में दान का आंकड़ा चार गुना बढ़ा:60 करोड़ पार, दो साल में 12.32 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे उज्जैन; बना नंबर-1 धार्मिक केंद्र

    उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। महाकाल लोक बनने के बाद मंदिर में दर्शन के लिए रोजाना डेढ़ से दो लाख भक्त पहुंच रहे…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!