अफरीदी का बेतुका बयान, कहा – भारत के कारण श्रीलंका के कुछ खिलाड़ी पाकिस्तान नहीं आए

लाहौर: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने श्रीलंका (Sri Lanka) के कुछ खिलाड़ियों के पाकिस्तान के दौर पर न आने का कारण इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) फ्रेंचाइज को बताया है. अफरीदी ने दावा किया कि आईपीएल फ्रेंचाइज ने खिलाड़ियों पर दबाव बनाया कि वह पाकिस्तान (Pakistan) का दौर न करें.

श्रीलंका के शीर्ष खिलाड़ी लसिथ मलिंगा, एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चंडीमल, सुरंगा लकमल, दिमुथ करुणारत्ने, थिसारा परेरा, अकिला धनंजय, धनंजय डी सिल्वा, कुशल परेरा और निरोशन डिकवेला ने 27 सितंबर से शुरू हो रहे पाकिस्तान दौर पर जाने से मना कर दिया था.

पाकिस्तान के पत्रकार साज सद्दीक ने ट्विटर पर अफरीदी के हवाले से बताया, “श्रीलंकाई खिलाड़ी आईपीएल फ्रेंचाइजी के दबाव में हैं. मैंने पिछली बार श्रीलंका के खिलाड़ियों से बात की थी, जब उनके पाकिस्तान आने और पीएसएल में खेलने की चर्चा थी. उन्होंने कहा कि वे आना चाहते थे, लेकिन आईपीएल वालों का कहना है कि अगर आप पाकिस्तान जाते हैं तो हम आपके साथ करार नहीं देंगे.”


अफरीदी ने कहा, “पाकिस्तान ने हमेशा श्रीलंका का समर्थन किया, ऐसा कभी नहीं हुआ कि हमें श्रीलंका का दौरा करना हो और हमारे खिलाड़ी आराम करें. श्रीलंका के बोर्ड को अपने अनुबंधित खिलाड़ियों पर पाकिस्तान जाने का दबाव बनाना चाहिए. जो श्रीलंका के खिलाड़ी यहां आएंगे उन्हें हमेशा पाकिस्तान के इतिहास में याद किया जाएगा.”

इससे पहले, पाकिस्तान के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद हुसैन चौधरी ने भी भारत पर ऐसा ही आरोप लगाया था. उन्होंने यह भी दावा किया था कि हो सकता है कि भारत ने श्रीलंका के खिलाड़ियों को धमकी दी हो कि अगर वे पाकिस्तान का दौरा करते हैं तो उनका आईपीएल अनुबंध समाप्त हो जाएगा. 

हालांकि उनके इस दावे पर श्रीलंका के खेल मंत्री हरीन फर्नांडो ने ऐतराज जताते हुए कहा था कि 10 खिलाड़ियों ने टूर में भाग लेने से जो इनकार किया है वह 2009 में टीम की बस पर हुए आतंकी हमले के आधार पर लिया है. इस हमले में आठ लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हुए थे. श्रीलंका की टीम कराची और लाहौर में तीन वनडे एवं तीन टी-20 मैच खेलेगी. श्रीलंका को पाकिस्तान के साथ तीन वनडे मैच खेलने हैं. पहला वनडे 27 सितंबर को, दूसरा 29 सितंबर को और तीसरा एवं अंतिम वनडे 3 अक्टूबर को खेला जाएगा. इसके अलावा तीन T-20 मैच भी खेले जाने हैं

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!