वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय बॉक्सर बने अमित पंघाल

नई दिल्ली: भारतीय बॉक्सर अमित पंघाल ने एआईबीए वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप (AIBA World Boxing Championship) में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है. वे चैंपियनशिप के 52 किग्रा वर्ग के फाइनल में पहुंच गए हैं. अमित पंघाल (Amit Panghal) ने क्वार्टर फाइनल में कजाक मुक्केबाज को हराया. मनीष कौशिक (Manish Kaushik) को क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा. उन्हें क्यूबा के एंडी क्रूज ने हराया. इस तरह मनीष को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा.
अमित पंघाल वर्ल्ड बॉक्सिंग के फाइनल में पहुंचने वाले देश के पहले पुरुष बॉक्सर हैं. उनके फाइनल में पहुंचने के साथ ही यह तय हो गया है कि भारतीय बॉक्सर पहली बार वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत सकता है. जहां तक महिला बॉक्सिंग का सवाल है तो खेलप्रेमी जानते हैं कि एमसी मैरीकॉम छह बार विश्व चैंपियन बन चुकी हैं. 
अमित पंघाल ने शुक्रवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में कजाकिस्तान के साकेन बिबिसोनोव (Saken Bibossinov) को करीबी मुकाबले में हराया. भारतीय मुक्केबाज ने फ्लाईवेट कैटेगरी का यह मुकाबला 3-2 से जीता. अमित पंघाल ने पिछले साल एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था.
इस तरह अमित पंघाल के पास अब विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में पहला गोल्ड मेडल जीतने का मौका है. अगर वे ऐसा नहीं कर पाते, तब भी इतिहास लिखा जाएगा. अगर अमित हारे तो उन्हें सिल्वर मेडल मिलेगा. 
भारत के बॉक्सिंग इतिहास में आज तक कोई भी पुरुष खिलाड़ी विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड या सिल्वर मेडल नहीं जीत सका है. भारत के चार पुरुष बॉक्सरों ने विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं. विजेंदर सिंह (2009) ऐसा करने वाले पहले बॉक्सर हैं. विकास कृष्णन (2011), शिवा थापा (2015) और गौरव विधूड़ी (2017) भी ब्रॉन्ज मेडल जीत चुके हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!